[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुजुर्ग दंपति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, एक साल बीत जाने के बाद भी दंपति के हत्यारों का नही लगा सुराग, क्षेत्रवासी पुलिस की कार्यशैली पर जताया आक्रोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बुजुर्ग दंपति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, एक साल बीत जाने के बाद भी दंपति के हत्यारों का नही लगा सुराग, क्षेत्रवासी पुलिस की कार्यशैली पर जताया आक्रोश

बुजुर्ग दंपति की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन, एक साल बीत जाने के बाद भी दंपति के हत्यारों का नही लगा सुराग, क्षेत्रवासी पुलिस की कार्यशैली पर जताया आक्रोश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विकास पारीक

खेतड़ीनगर : केसीसी के आवासीय क्वार्टर में एक साल पूर्व हुई बुजुर्ग दंपति की हत्या का पुलिस सुराग नही लगा पाई। ग्रामीणों ने मंगलवार को केसीसी टाउनशिप स्थित गुरुद्वारा में बुजुर्ग दंपति श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने बुजुर्ग दंपति को श्रद्धांजलि दी। दंपति के बेटे सुरेन्द्र ने बताया की एक साल बीत जाने के बाद भी मम्मी पापा के हत्यारों को पुलिस गिरफ्तार नही कर पाई। जिसके कारण लोगों में काफी आक्रोश है।

केटीएसएस श्रमिक संगठन के महासचिव बिडदूराम सैनी ने बताया कि 8 जुलाई 2023 की देर रात्रि को अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति दर्शन सिंह व महेंद्र कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, लेकिन हत्या के एक साल बीत जाने पर भी हत्यारे पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उन्होंने बताया की हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पहले भी विरोध प्रदर्शन किया साथ ही उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया लेकिन आरोपी आज भी बैखोफ होकर खुले में घूम रहे है। श्रद्धांजली सभा के दौरान कीर्तन का आयोजन कर बुजुर्ग दंपति को श्रद्धांजलि देते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने कि मांग की।

इस मौके पर मृतक दंपति के पुत्र सुरेंद्र सिंह, केटीएसएस महासचिव बिडदूराम सैनी, अशोक शर्मा, गोविंद चौहान, मलकीत सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सोहनलाल, बाबूलाल सैनी, भजनलाल, विनय त्यागी, जनक देवी, बलबीर कौर, नरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62