[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भू माफिया का कारनामा:मृत पिता के नाम से पौने 4 बीघा जमीन बेच दी, 7 बेटे-बेटियों काे पता लगा तो पैरों तले जमीन खिसक गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलवरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भू माफिया का कारनामा:मृत पिता के नाम से पौने 4 बीघा जमीन बेच दी, 7 बेटे-बेटियों काे पता लगा तो पैरों तले जमीन खिसक गई

भू माफिया का कारनामा:मृत पिता के नाम से पौने 4 बीघा जमीन बेच दी, 7 बेटे-बेटियों काे पता लगा तो पैरों तले जमीन खिसक गई

अलवर : अलवर के निकट चांदोली गांव में 85 साल के बुजुर्ग को मरे 8 साल हो गए और भू माफिया ने उसके नाम से फर्जीवाड़ा कर 7 बहन-भाइयों के हिस्से आने वाली गरीब परिवार की करीब पौने 4 बीघा जमीन बेच दी। परिवार को दो दिन पहले पता चला कि उनकी जमीन को चूरू के रतनगढ़ के चंद्रप्रकाश नाम के व्यक्ति ने खरीद ली और जमीन का फर्जी मालिक बनने वाला चंदू अलवर के हजूरी गेट का रहने वाला है। रजिस्ट्री पर चंदू की फोटो लगी है। जो उम्र में काफी कम दिख रहा है। यही नहीं उसका पता भी चांदोली की बजाय अलवर हजूरी गेट है। इसके बावजूद जमीन की रजिस्ट्री कर दी गई। अब असली जमीन के मालिक पीड़ित कन्हैयालयाल पुत्र चंदू निवासी चांदोली ने अरावली विहार थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं उप पंजीयक अनिल ने भी कहा कि मुकदमा दर्ज कराकर रजिस्ट्री कैंसिल कराओ। ये फर्जी दस्तावेज से रजिस्ट्री कराना हो सकता है।

जमीन का फर्जी बेचान होने का पता चला तो परिवार के लोग उप पंजीयक अनिल गोयल से मिले। जिन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कराओ।
जमीन का फर्जी बेचान होने का पता चला तो परिवार के लोग उप पंजीयक अनिल गोयल से मिले। जिन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कराओ।

1 जुलाई को जमीन का फर्जी बेचान

पीड़ित कन्हैयालाल ने बताया कि 9 जुलाई को वे तहसील में आए। यहां जमीन के कागजात निकलवाए तो जमीन का मालिक चंद्रप्रकाश मिला। जिसका पता रतनगढ़ चूरू निकाला। जमीन को एक जुलाई को ही बेचा गया है। जमीन बेचने वाला चंदू हजूरीगेट का निकला। जबकि उसके पिता चंदू लाल की मौत हुए 8 साल हो गए हैं। लेकिन भू माफिया ने बेहद शातिर तरीके से जमीन को बेचा है। असली मालिक का नाम चंदू उर्फ चंदूलाल है। जबकि फर्जी मालिक बनने वाले का नाम चंदू है। दोनों का पता अलग-अलग है। फिर भी जमीन का बेचान कर दिया गया। तुरंत ही जमीन का नामांतरण भी हो गया। अब जमीन खरीदने वाले चंद्रप्रकाश के नाम कर दी गई। जो वहीं आसपास रहता है। जमीनों का काम करता है। उसपर फर्जीवाड़ा कराने का आरोप है।

दूसरी जगह बेचने की फिराक में , गवाह ठेकड़ा के

भू माफिया इस जमीन को अब तुरंत किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की फिराक में था। लेकिन उससे पहले पता चल गया। अब अरावली विहार थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। इस रजिस्ट्री में पास के ही ठेकड़ा गांव के निवासी मुबारिक पुत्र असरू खां निवासी ठेकड़ा है। दूसरा गवाह सहबून पुत्र मकसूद निवासी ठेकड़ा अलवर है। मतलब माफिया ने चांदोली गांव के किसी व्यक्ति का पता ही नहीं लगने दिया। वहां का कोई गवाह भी नहीं लिया।

ये है जमीन के असली मालिक चंदू उर्फ चंदूलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र। जिसकी मौत हुए 8 साल हो गए। उसके नाम से फर्जी चंदू बनकर जमीन बेच दी।
ये है जमीन के असली मालिक चंदू उर्फ चंदूलाल का मृत्यु प्रमाण पत्र। जिसकी मौत हुए 8 साल हो गए। उसके नाम से फर्जी चंदू बनकर जमीन बेच दी।

रजिस्ट्री करने वाला अधिकारी बोला – मुकदमा दर्ज कराओ

पीड़ित कन्हैयालाल का पता चलते ही उसने उप पंजीयिक द्वितीय अलवर अनिल गोयल से मुलाकात की। उनको पूरा मामला बताया। इसके बाद उप पंजीयक गोयल ने कहा कि वे दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करते हैं। हो सकता हो फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए हों। पीड़ित को मुकदमा दर्ज कराकर रजिस्ट्री खारिज कराने का सुझाव दिया है।

ये हैं फर्जी बेचने वाले और खरीदने वाले। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।
ये हैं फर्जी बेचने वाले और खरीदने वाले। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22