उपखंड अधिकारी के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली
उपखंड अधिकारी के खिलाफ निकाली आक्रोश रैली
खेतड़ी : खेतड़ी बार एसोसिएशन के तत्वाधान में वकीलों ने आक्रोश रैली निकाली। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हवा सिंह बबेरवाल ने बताया कि बार एसोसिएशन की बैठक कर सर्वसम्मति से उपखण्ड अधिकारी खेतडी व उनके रीडर की कार्य शैली में सुधार के लिए प्रस्ताव लिया गया। इसके बाद बार के सदस्यों ने कार्य शैली में सुधार के लिए व्यक्तिगत उपखंड अधिकारी से मिलकर आग्रह किया। लेकिन कार्यशैली में कोई सुधार नहीं होने की वजह से वकीलों ने आक्रोश रैली निकालकर विरोध प्रकट किया।
इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हवा सिंह बबेरवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, रामचंद्र यादव, बजरंग सिंह निर्माण, महिपाल दोराता, भूपेंद्र सोनी, रामनिवास छावल, हवा सिंह निर्वाण, प्रवीण सिंह शेखावत, नंदकिशोर बबेरवाल, अजीत सिंह, प्रताप सिंह तंवर, विजय जांगिड़, रामचंद्र यादव, प्रवीण कुमार जेवरिया सहित सभी सदस्य वकील मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037961


