चिड़ावा : पूर्व सैनिकों का स्नेह मिलन कार्यक्रम:कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, संगठित रहने का किया आह्वान
पूर्व सैनिकों का स्नेह मिलन कार्यक्रम:कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी, संगठित रहने का किया आह्वान
चिड़ावा : चिड़ावा की सूरजगढ़ रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को 19 जाट रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों का स्नेह मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में रिटायर्ड हवलदार मोहर सिंह और सुरेश फोगाट ने आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी को एकजुट होकर रहने का आह्वान किया।
रिटायर्ड सूबेदार मेजर रामावतार लमोरिया और रिटायर्ड हवलदार सत्यवीर ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और इनका लाभ लेने का आह्वान किया। संस्था के गिरधारी लाल ने सभी का आभार जताया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान पूर्व कप्तान हरलाल सिंह, जगराम सिंह, दानसिंह, रामसिंह, नत्थूसिंह, मोतीसिंह, सुभाष सिंह, सुरेशपाल, प्रताप सिंह, रामुराम, सुखलाल बोरा, सूबेदार महावीर सिंह, करणी राम, सूबे सिंह, रोहिताश्व कुमार, प्यारेलाल, गणेशाराम, लोकराम आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036418


