बेकाबू बोलेरो ने बुजुर्ग को मारी टक्कर,मौत:गाड़ी छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर, बिजली पोल क्षतिग्रस्त
बेकाबू बोलेरो ने बुजुर्ग को मारी टक्कर,मौत:गाड़ी छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर, बिजली पोल क्षतिग्रस्त
नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले के गांव खो मणकसास में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर घर के गेट में घुस गई। घर के बाहर खड़े एक बुजुर्ग की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मृतक के छोटे भाई शंकर सिंह ने बताया कि करीब 5 बजे बोलेरो गाड़ी तेज रफ्तार में घुस गई। घर के बाहर खड़े गोविंद सिंह (50) को टक्कर मार दी। हादसे में गोविंद सिंह की मौत हो गई। घायल गोविंद सिंह को परिजन निजी वाहन से नीमकाथाना जिला अस्पताल में लेकर आए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि बोलेरो में सवार करीब तीन-चार लोग गाड़ी को छोड़कर मौके से ही फरार हो गए। अनियंत्रित बोलेरो ने एक बिजली पोल को भी टक्कर मार दी जिससे बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067833

