[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान:दुकानों से 50 किलो पॉलीथिन की जब्त, ढाई हजार रुपए का जुर्माना किया वसूल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

खेतड़ी : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान:दुकानों से 50 किलो पॉलीथिन की जब्त, ढाई हजार रुपए का जुर्माना किया वसूल

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान:दुकानों से 50 किलो पॉलीथिन की जब्त, ढाई हजार रुपए का जुर्माना किया वसूल

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका द्वारा शुक्रवार को कस्बे के मुख्य बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर ढाई हजार रुपए जुर्माना वसूल किया है।

50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री की जब्त

पालिका ईओ सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि पर्यावरण मंत्रालय व जिला कलेक्टर के निर्देश पर शहर में पालिका की टीम द्वारा अलग-अलग दुकानों पर छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पालिका की टीमों ने दुकानों से 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। जिन दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन पाई गई उनका चालान कर ढाई हजार रुपए की राशि वसूल की गई। इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि सिंगल यूज प्लास्टिक काम में लेते पाए जाने पर सौ रुपए से लेकर 25 हजार रूपए तक जुर्माना राशि वसूल की जाएगी।

पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील

पालिका अध्यक्ष गीतादेवी सैनी ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आम नागरिक व दुकानदारों से समझाइश​​​​​ की जा रही है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। पॉलीथिन से मनुष्य व जानवरों में हानिकारक बीमारियां होती हैं। इनका उपयोग कर खुल्ले में डालने से गायों व अन्य मवेशियों को भी भारी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन का उपयोग करना आमजन के लिए सही नहीं है। यदि जल्द ही इसका उपयोग बंद नहीं किया गया तो भविष्य में आमजन व पशुओं को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इस दौरान नगरपालिका की टीम ने व्यापारियों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील भी की।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर टीम में नगेंद्र कुमार, संजना मीणा, नरेश कुमार, संदीप शर्मा, सफाई निरीक्षक सुनील सैनी, फायरमैन लोकेश सिंह, अमीलाल, अनिल कुमार, गौतम चौधरी, मोनिका कुमावत, रुचि शर्मा, मुकेश कुमार, रवि, संतोष, राजू, कैलाश आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet