पौधरोपण कर परिवेश को हरा-भरा रखने का लें संकल्प, पर्यावरण संरक्षण में हो समुचित भागीदारी : सत्यानी
जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने जिले के रतनगढ़ स्थित गौशाला में किया पौधरोपण, आमजन से की पर्यावरण संरक्षण की अपील
चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने गुरुवार को जिले के रतनगढ़ मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण गौसेवा पिंजरापोल समिति में पौधरोपण कर आमजन से पर्यावरण संरक्षण की अपील की।
जिला कलक्टर सत्यानी ने कहा कि हम सभी मिलकर पौधरोपण करें और परिवेश को हरा-भरा रखने का संकल्प लें। पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जाने वाले प्रयासों में प्रत्येक व्यक्ति की समुचित भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि प्रकृति व प्राकृतिक संसाधनों के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रत्येक व्यक्ति आवश्यक रूप से इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक पेड़ लगाए व उसकी समुचित देखभाल की जिम्मेदारी ले। सभी के सम्मिलित प्रयासों से हम क्षेत्र को हरा-भराव खुशहाल रख सकेंगें।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पीपल, शीशम, बड़, नीम, मौसमी व जामुन के पेड़ लगाए तथा गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए फीडबैक लिया। पौधरोपण के दौरान रतनगढ़ एसडीएम अमित वर्मा, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ ओमप्रकाश, डॉ निरंजन चिरानिया, गौशाला संचालक अंजनी कुमार शर्मा, गौशाला अध्यक्ष अशोक कुमार, गौशाला सचिव चतुर्भुज सैनी, मुरारी लाल पारीक, रामप्रसाद प्रजापत, बाबूलाल इंदौरिया, मुरारी लाल पारीक, प्रताप बोथरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039019


