[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में तुलसी वितरण समारोह का हुआ आयोजन, मनुष्य जीवन में धार्मिक कार्यों के अलावा औषधिय रूप में तुलसी का बहुत अधिक महत्व


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में तुलसी वितरण समारोह का हुआ आयोजन, मनुष्य जीवन में धार्मिक कार्यों के अलावा औषधिय रूप में तुलसी का बहुत अधिक महत्व

खेतड़ी में तुलसी वितरण समारोह का हुआ आयोजन, मनुष्य जीवन में धार्मिक कार्यों के अलावा औषधिय रूप में तुलसी का बहुत अधिक महत्व

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के भोपालगढ़ रोड स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को तुलसी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजी धर्मपाल गुर्जर, विशिष्ट अतिथि एसडीएम सविता शर्मा, शिक्षाविद अशोक सिंह शेखावत थे जबकि अध्यक्षता मिशन सचिव आत्मनिषठानंद महाराज ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से तुलसी वितरण समारोह का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुर्वेद चिकित्सक डॉ कमलेश शर्मा ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभिन्न प्रकार के रोगों में तुलसी को सर्वश्रेष्ठ दवा के रूप में भी माना गया है। आयुर्वेद में तुलसी बहुत ही लाभकारी दवा के रूप में उपयोग दिया गया है। पूर्व के समय में तुलसी से अनेक प्रकार की दवाई बनाई जाती थी, जिससे मनुष्य के शरीर में होने वाली किसी प्रकार की बीमारी में बहुत लाभदायक साबित होती रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर में तुलसी का पौधा लगाकर उसका पालन पोषण करना चाहिए तथा हर छोटी बीमारी में तुलसी का उपयोग करना चाहिए। तुलसी का पौधा घर में हो होने से घर की सुख शांति के लिए भी सर्वश्रेष्ठ माना गया है तथा हर शुभ कार्य में तुलसी का पौधा उपयोग में लिया जाता है। कार्यक्रम के दौरान गोपाल कृष्ण शर्मा की ओर से सभी लोगों को निशुल्क रूप से तुलसी का पौधा वितरण कर उसके पालन पोषण करने का आह्वान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का दुपट्टा पहना कर भी सम्मान किया गया।

इस मौके पर पूर्व सरपंच फतेहसिंह शेखावत, डीएसपी जुल्फीकार अली, रेंजर मुकेश कुमार, नगेंद्र सिंह सोडा, लीलाधर सैनी, रमाकांत वर्मा, रोहिताश मनकस, झंडूराम, रामनिवास, पूर्व चेयरमैन विजेश शाह, दिनेश कुमार, प्रकाश, डॉ संदीप जांगिड़, किशोर सिंह, पवन कुमार, राघवेन्द्र पाल, रमेश कुमार, अशोक सैनी, शाहरुख खान सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89