[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : भारत जोड़ो यात्रा को मिलेगा बड़ा समर्थन:विरोध की कोई गुंजाइश नहीं, मंत्री बृजेन्द्र ओला ने किए विकास कार्यों का शिलान्यास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

झुंझुनूं : भारत जोड़ो यात्रा को मिलेगा बड़ा समर्थन:विरोध की कोई गुंजाइश नहीं, मंत्री बृजेन्द्र ओला ने किए विकास कार्यों का शिलान्यास

भारत जोड़ो यात्रा को मिलेगा बड़ा समर्थन:विरोध की कोई गुंजाइश नहीं, मंत्री बृजेन्द्र ओला ने किए विकास कार्यों का शिलान्यास

झुंझुनूं : परिवहन मंत्री बृजेन्द्र ओला ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में बहुत बडा समर्थन मिलेगा, शानदार तरीके से यात्रा निकलेगी, जनसमर्थन उमडेगा, विरोध की कहीं भी गुंजाइश नहीं है।

मंत्री ओला झुंझुनूं की केके कॉलोनी में सड़क शिलान्यास के कार्यक्रम में बोल रहे थें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने आधी दूरी तय कर ली है, कही भी विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है, यात्रा को कोई नहीं रोक सकता है। निश्चित रूप से राजस्थान में भी बहुत बडा समर्थन मिलेगा।

सरदारशहर में हो रहे उपचुनाव को लेकर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल रहा है, निश्चित रूप से कांग्रेस का उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा।

कांग्रेस जीत के प्रति आश्वस्त है। पूर्व विधायक भंवरलाल शर्मा सात बार विधायक रहे है, जनता से उनका से जुड़ाव था। इसका फायदा मिलेगा। साथ ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से चार साल में जनता के हित में करवाए गए विकास कार्यो का पार्टी को फायदा होगा। इस दौरान विकास कार्यों को लेकर मंत्री का सम्मान किया गया।

इस दौरान सभापति नगमा बानो, पूर्व चेयरमैन तैयब अली, खलील बुडाना, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझड़िया, पार्षद जब्बार फूलका, अब्दुल्ला अगवान, सुनीता रैवाड, जुल्फिकार खोखर, रामनारायण कुमावत, विमला बेनीवाल, प्रदीप सैनी,अजमत अली, ताराचंद सैनी, इशाक फूलका, ताराचंद सैनी, सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin