[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यह कैसी पुलिसिंग:जिस भगोड़े पर 10 हजार का इनाम था उसकी बजाय पुलिस ने उसी के हमनाम दूसरे युवक को पकड़कर कोर्ट में पेश कर दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यह कैसी पुलिसिंग:जिस भगोड़े पर 10 हजार का इनाम था उसकी बजाय पुलिस ने उसी के हमनाम दूसरे युवक को पकड़कर कोर्ट में पेश कर दिया

यह कैसी पुलिसिंग:जिस भगोड़े पर 10 हजार का इनाम था उसकी बजाय पुलिस ने उसी के हमनाम दूसरे युवक को पकड़कर कोर्ट में पेश कर दिया

जयपुर : पाॅक्साे मामले में फरार जिस आरोपी काे पकड़ने के लिए पुलिस ने दस हजार रुपए का इनाम घाेषित किया था, उसे ही पुलिस पहचान नहीं सकी। पुलिस ने वास्तविक आरोपी के हमनाम दूसरे युवक काे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया, लेकिन जब युवक ने अदालत काे बताया कि इस मामले में वह नहीं बल्कि उसका पड़ाेसी वांछित है। दाेनाें का नाम, पिता का नाम और पता बिलकुल एक जैसा ही है।

पुलिसिंग की इस बड़ी चूक पर काेर्ट ने जांच अधिकारी काे फटकार लगाई और पकड़े गए युवक की जगह वास्तविक आराेपी काे गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए। पुलिसिंग में बड़ी खामी का यह दिलचस्प मामला सरवाड़ थाने में नाबालिग लड़की के अपहरण दुष्कर्म से जुड़ा है। 2 जून 2023 को दर्ज इस मामले में पुलिस ने मुख्य आराेपी बाेनी चाैधरी काे गिरफ्तार किया था। लेकिन वारदात में उसका सहयाेग करने वाले पवालिया माेर केकड़ी निवासी अशाेक पुत्र जाेधाराम और सुरेश पुत्र जगदीश जाट की पुलिस तलाश कर रही थी।

दोनों 21 दिसंबर 2023 से फरार हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घाेषित किया हुआ है। दोनों फरार आराेपियाें के बारे में राज्य भर के थानाें में सूचना भिजवाई थी। इस बीच पुलिस ने दाेनाें आराेपियाें के खिलाफ जांच पेंडिंग रखते हुए मामले में चार्जशीट भी अजमेर की पाॅक्साे कोर्ट संख्या एक में पेश कर दी थी।

बहज चौकी प्रभारी की पैसे की बातचीत का ऑडियो वायरल

डीग (भरतपुर)| डीग की बहज चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह एएसआई की एक ऑडियो सोशल मीडिया पर सामने आई। जिसमें एक गाड़ी चालक से पैसे को लेकर वार्ता की गई थी। जिसके बाद एसपी राजेश मीणा ने रविंद्र सिंह एएसआई को लाइन हाजिर कर डीएसपी को जांच सौंपी है।

ऑडियो में बहज चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह एएसआई से बोलोरो चालक हरचंद पूछ रहा है आपको तीन हजार दिए हैं या ढाई हजार, एएसआई जवाब दे रहा है तीन हजार नहीं ढाई हजार दिए हैं। एसपी राजेश मीणा ने तत्काल एएसआई को लाइन हाजिर करते हुए डीएसपी प्रेम बहादुर को जांच करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी, लाडनूं सीआई लाइन हाजिर

लाडनूं (नागौर)| पुलिस थाना लाडनूं में सीआई महिराम विश्नोई को पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने लाइन हाजिर कर दिया है। उनके कब्जे से एक पोक्सो एक्ट का मुलजिम फरार हो गया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। हालांकि आरोपी को पुलिस ने फिर पकड़ लिया। अब इस मामले में सीआई महिराम विश्नोई की तरफ से थाना रामगंज जिला उत्तर में मामला दर्ज करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस गत 11 जून को जयपुर से अपने ननिहाल आई एक नाबालिग लड़की को जयपुर से बाइक लेकर आए एक युवक ने अपहरण कर लिया था। जिसका मामला लाडनूं पुलिस थाने में 15 जून को दर्ज हुआ था और मामले की जांच थानाधिकारी महिराम विश्नोई कर रहे थे। इसके बाद पुलिस के द्वारा लड़का-लड़की दोनों को दस्तयाब किया

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin