[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाड़ी मालिक को 20 हजार एडवांस देकर ली खरीदी इनोवा:अपने नाम करवाने के बाद बाकी सवा चार लाख रुपए देने से किया मना, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गाड़ी मालिक को 20 हजार एडवांस देकर ली खरीदी इनोवा:अपने नाम करवाने के बाद बाकी सवा चार लाख रुपए देने से किया मना, मामला दर्ज

गाड़ी मालिक को 20 हजार एडवांस देकर ली खरीदी इनोवा:अपने नाम करवाने के बाद बाकी सवा चार लाख रुपए देने से किया मना, मामला दर्ज

उदयपुरवाटी : इनोवा गाड़ी खरीदने के नाम पर चार लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला उदयपुरवाटी पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक वार्ड 13 के रहने वाले राजेश कुमार पुत्र हुकमाराम ने रिपोर्ट दी है कि उसके पास इनोवा गाड़ी थी। सैनीपुरा नवलगढ़ निवासी बलवंत सैनी उसके घर आया और उसने गाड़ी खरीदने की बात कही। दोनो के बीच 3 सितंबर 22 को 4 लाख 20 हजार रुपए में सौदा तय हुआ। आरोपी ने 20 हजार रुपए एडवांस देकर कागजात और गाड़ी ले ली। बाकी रकम चार लाख रुपए 5 अक्टूबर को देने थे। इसके बाद आरोपी ने विक्रय पत्र और स्टांप के आधार पर गाड़ी अपने नाम करवा ली। उससे बकाया राशि का तकादा किया तो किसी ना किसी बहाने से टरकाता रहा।

इसके बाद 10 मई 24 को आरोपी ने मना कर दिया कि गाड़ी उसके नाम हो गई है। वह बाकी रुपए नहीं देगा। जो मर्जी करना हो कर लेना। उसने उदयपुरवाटी थाने में रिपोर्ट दी, लेकिन उसका मामला दर्ज नहीं हुआ। उसने एसपी को शिकायत भेजी, लेकिन उसके बाद भी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने न्यायालय में इस्तगासा दायर कर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet