[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार और बोलेरो की टक्कर में नानी-दोहिते की मौत:दिल्ली से आए थे सालासर बालाजी के दर्शन करने, 12 साल की बच्ची सहित 20 घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कार और बोलेरो की टक्कर में नानी-दोहिते की मौत:दिल्ली से आए थे सालासर बालाजी के दर्शन करने, 12 साल की बच्ची सहित 20 घायल

कार और बोलेरो की टक्कर में नानी-दोहिते की मौत:दिल्ली से आए थे सालासर बालाजी के दर्शन करने, 12 साल की बच्ची सहित 20 घायल

सीकर : सीकर में ब्रेजा कार और बोलेरो की टक्कर में नानी और उनके डेढ़ साल के दोहिते की मौत हो गई। कार सवार नानी-दोहिता अपने परिवार के साथ दिल्ली से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। वहीं बोलेरो सवार खाटूश्यामजी करने जा रहे थे। रास्ते में नेछवा इलाके में आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार कुल 20 लोग घायल हुए है। 12 साल की बच्ची सहित दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

नेछवा थाने के हेड कॉन्स्टेबल सीताराम ने बताया- दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई। मृतकों के परिवार को सूचना दी गई है। उनके आने पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। घायलों का एसके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

बोलेरो सवार सीकर से जा रहे थे सालासर

हेड कॉन्स्टेबल ने बताया- ब्रेजा गाड़ी में दिल्ली के रहने वाले रमेश कुमार (64), उनकी पत्नी सुमन देवी, बेटी मीनू (26), डेढ़ साल का दोहिता रेयांश, प्यारेलाल (55) और ड्राइवर पंकज (25) थे। सभी दिल्ली से सालासर बालाजी के दर्शन करने जा रहे थे। रास्ते में सीकर के नेछवा इलाके में कुमास जागीर बस स्टैंड पर सामने से आ रही बोलेरो से टक्कर हो गई। बोलेरो में 16 लोग सवार थे। वे सालासर दर्शन के बाद खाटूश्यामजी जा रहे थे।

बोलेरो में सवार थे 16 लोग

बोलेरो गाड़ी में प्रकाश (25), निर्मला (25), सुमन (30), भगीरथ (50), सुमन की बेटी मंजू (10), बड़ी बेटी रेखा (12), सोना देवी (60), उदी देवी (60), करिश्मा (05), आनंद (02), हमेलता (11), भगेश्वरी (08), गरिमा (02), सीतु (04), रुक्मणि देवी (35), रूपा (6) सवार थे। सभी घायल चूरू जिले के रहने वाले हैं।

टक्कर के बाद मची चीख-पुकार

टक्कर के बाद दोनों वाहनों में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सुमन देवी और उनके दोहिते रेयांश की मौके पर ही मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से दोनों गाड़ियों में से सभी को निकालकर एसके हॉस्पिटल पहुंचाया। गंभीर हालत में रमेश कुमार (64) और बोलेरो सवार 12 साल की बच्ची को जयपुर रेफर किया गया। बाकी घायलों को एसके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

टक्कर के बाद चकनाचूर दोनों वाहन। वाहनों को हटाकर सड़क पर लगा जाम हटाया गया।
टक्कर के बाद चकनाचूर दोनों वाहन। वाहनों को हटाकर सड़क पर लगा जाम हटाया गया।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम

टक्कर के बाद नेछवा सड़क पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ब्रेजा और बोलेरो को हटवाकर जाम खुलवाया। सीकर एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह जोधा ने एसके हॉस्पिटल जाकर घायलों से जानकारी ली। हादसे की सूचना पर नानी-दोहिते का परिवार दिल्ली से सीकर आ रहा है। उनके आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

धार्मिक स्थलों के दर्शन करने निकले थे
जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग एक ही समाज के हैं, जो धार्मिक स्थलों के दर्शन करने के लिए निकले हुए थे। इन्होंने सालासर बालाजी के दर्शन कर लिए थे और खाटूश्यामजी जा रहे थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet