[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:दो डंपरों को जब्त कर 70 हजार रुपए का जुर्माना किया वसूल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:दो डंपरों को जब्त कर 70 हजार रुपए का जुर्माना किया वसूल

खेतड़ी में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई:दो डंपरों को जब्त कर 70 हजार रुपए का जुर्माना किया वसूल

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने शुक्रवार रात को ओवरलोडिंग डंपरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड डंपरों को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने 70 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया है।

थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस की ओर से अलग-अलग टीमें लगाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान खेतड़ी के खनन क्षेत्र से ओवरलोड पत्थर व डस्ट लेकर आ रहे दो वाहन जब्त किए गए। जिसमें दोनों डंपर ओवरलोड पाए गए। इसके अलावा कई वाहनों को एमवी एक्ट के मामले में जब्त किए गए है।

खेतड़ी पुलिस ने दो ओवरलोड डंपरों को जब्त किया है
खेतड़ी पुलिस ने दो ओवरलोड डंपरों को जब्त किया है

उन्होंने बताया कि खेतड़ी का खनन क्षेत्र होने के कारण यहां ओवरलोडिंग वाहनों का आवागमन सबसे अधिक होता है, जिसको लेकर विभाग की अलग-अलग टीम बनाकर अलग-अलग क्षेत्र में कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिस पर विभाग की ओर से जुर्माना वसूल किया गया है। इस कार्रवाई से राजस्व वसूल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोड डंपरों का संचालन अधिक होने के चलते आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसको लेकर पूर्व में भी ग्रामीणों की ओर से भी समस्या को लेकर अवगत करवाया गया था।इस दौरान जब्त किए गए वाहनों को थाने में खड़ा करवाया गया है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी भंवरलाल कुमावत, एएसआई कैलाश चंद, कांस्टेबल मदनलाल, राजवीर सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62