[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सदर पुलिस और डीएसटी टीम की कार्रवाई:देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, खनन कारोबारी और भाजपा नेता से मांगी फिरौती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

सदर पुलिस और डीएसटी टीम की कार्रवाई:देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, खनन कारोबारी और भाजपा नेता से मांगी फिरौती

सदर पुलिस और डीएसटी टीम की कार्रवाई:देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, खनन कारोबारी और भाजपा नेता से मांगी फिरौती

नीमकाथाना : नीमकाथाना में डीएसटी टीम और सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ एक गैंग के बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश ने प्रीतमपुर क्रेशर पर खनन कारोबारी और भाजपा नेता से फिरौती मांगी थी।

सदर थाना अधिकारी विजय सिंह ने बताया कि डीएसटी टीम के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार और उप निरीक्षक सुभाष शर्मा को आजाद गैंग का सक्रिय बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है, बदमाश चीपलाटा से गणेश्वर की और आ रहा था। पुलिस ने बदमाश दीपक मीणा उर्फ दीपक महाकाल को एक देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आजाद गैंग का बदमाश दीपक महाकाल ने प्रीतमपुरी में स्थित क्रेशर पर खनन कारोबारी और भाजपा नेता दौलत राम गोयल और महेंद्र गोयल के नाम से 25 लख रुपए मांगने का फिरौती लेटर भी दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है।

यह रहे टीम में शामिल

इस दौरान उपनिरीक्षक सुभाष, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, रोहिताश, संजय, विद्याधर, सागरमल कार्रवाई में शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62