[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम, 50 स्थानों पर लगेगी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम, 50 स्थानों पर लगेगी प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन

राजस्थान में प्लास्टिक बोतल के निस्तारण के लिए 50 स्थानों को चिन्हित किया जाएगा। जहां पर प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन लगाई जाएगी। यहीं नहीं वायु प्रदूषण के लिए जयपुर के बाद अब अलवर में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाया जाएगा।

जयपुर : राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने शुक्रवार को मंडल की 152वीं बैठक में पिछली बैठक के अंतर्गत पारित किए गए एजेंडों की प्रगति समीक्षा कर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सदस्य सचिव एन विजय एन ने कुल 21 एजेंडा पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से पेश किए। एन विजय ने बताया कि राज्य में प्लास्टिक बोतल के निस्तारण की समस्या को मद्देनजर रखते हुए राज्य के ऐसे चिन्हित 50 स्थान जहां पर्यटकों की आवाजाही अधिक है या प्लास्टिक की बोतल का उपयोग अत्यधिक है, वहां आईओटी इनेबल्ड प्लास्टिक बोतल फ्लेकिंग मशीन लगायी जाएगी। जिसके तहत उपयोग के बाद प्लास्टिक की बोतलों को उस मशीन में डाल कर उनका निस्तारण मौके पर ही संभव हो पाएगा। ऐसे में मुख्य पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में एक पहल की जा सकेगी।

जयपुर की तर्ज पर अलवर में लगेगा अर्ली वार्निंग सिस्टम

सदस्य सचिव एन विजय ने बताया कि जयपुर की तर्ज पर अब अलवर जिले में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए अर्ली वार्निंग एंड डिसीजन सपोर्ट सिस्टम फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट विकसित किया जाएगा ताकि अलवर जिले में वायु प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभावों से समय रहते बचा जा सके। 5 जून को जयपुर में वायु प्रदूषण के लिए अर्ली वार्निंग सिस्टम लांच किया गया था।

राज्य सड़क मार्ग-25 के दोनों तरफ पौधरोपण

सदस्य सचिव एन विजय ने बताया कि भिवाड़ी एवं तिजारा में रोड डस्ट के कारण होने वाले प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से वन विभाग के साथ सामंजस्य स्थापित कर राज्य सड़क मार्ग-25 के दोनों तरफ पौधरोपण किया जा रहा है ताकि आमजन को प्रदूषण की समस्या से राहत मिल सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62