[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

170 वें दिन भी धरना जारी : जब तक नहर नहीं आन्दोलन जारी रखेंगे 70 किलोमीटर दूर से पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

170 वें दिन भी धरना जारी : जब तक नहर नहीं आन्दोलन जारी रखेंगे 70 किलोमीटर दूर से पहुंचे

जब तक नहर नहीं आन्दोलन जारी रखेंगे 70 किलोमीटर दूर से पहुंचे

चिडावा : चिडावा – सिंघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले सभा के कोषाध्यक्ष महेश चाहर की अध्यक्षता में आज 170 वें दिन भी जारी रहा। सुदूर गाँव 70 किलोमीटर दूर झारोडा से पधारे किसान रामकुमार पंच ने कहा कि जबतक सरकार हमारे हक का पानी 1994 के समझौते के अनुसार नहर के रूप में नहीं देगी शेखावाटी क्षेत्र के लोग चैन की सांस नहीं लेंगे। हरियाणा हमारे पानी को 30 सालों तक काम लेता रहा है उसका हिसाब देना तो दूर नए सिरे से भी देने से मना कर रहा है। लेकिन अभी तक तो हमारा काम जैसे तैसे चल रहा था अत: कोई बात नहीं परन्तु अब देना होगा वरना गंभीर समस्या है। पानी पीने के लिए भी उपलब्ध नहीं रहा है तो ऐसे में आम आदमी दुखी होकर सड़क पर उतरने को मजबूर है। नहर नहीं आई तो हम ये लड़ाई जीवन बचाने के लिए महासंग्राम व घोर युद्व की तरह लडेंगे। रोजगार नहीं रहा, खाने को अनाज ना रहा बाकी विकास की बातें तो तब करेंगे ना जब जीवन बचेगा।

ऐसे में पूरा शेखावाटी क्षेत्र एक सूत्र में तैयार हुआ है पानी की आजादी के लिए और सरकारों को समझ से परे होगा। सरकार को ये समस्या का होश कैसे नहीं है कि ऐसी भीषण गर्मी में भी जब किसान डटा हुआ है और आन्दोलन के रास्ते अपनी महान समस्या बता रहा है और सरकार सुनाई नहीं कर रही है तो किसानों के साथ साथ सरकार को भी काले दिन देखने की नौबत तो आ ही जाऐगी तथा अर्थ पे अनर्थ होने की भारी गुंजाइश है तो हम सब सरकार से मांग करते हैं कि हमें नहर देने की भारी अपील है।

धरने पर आज किसान सभा के जिला महामन्त्री मदनसिंह यादव, तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष बजरंग बराला, नहर आन्दोलन प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री, सौरभ सैनी, महेन्द्र कुमावत, जयन्त चौधरी, जयसिंह, लालाराम, राजबाला व महवीर मैनाणा, करण कटारिया, सन्तोष देवी व रोहिताश कारी, दीपक अगवाना, धर्मवीर, लक्की, सरोज किढवाना, अंकित, राजेश, महेन्द्र आदि उपस्थित रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62