[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीपीएड की डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी:रतनगढ़ के युवक से एक लाख दस हजार रुपए ठगे, डिग्री के नाम पर बनाता रहा झांसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

बीपीएड की डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी:रतनगढ़ के युवक से एक लाख दस हजार रुपए ठगे, डिग्री के नाम पर बनाता रहा झांसा

बीपीएड की डिग्री दिलाने के नाम पर ठगी:रतनगढ़ के युवक से एक लाख दस हजार रुपए ठगे, डिग्री के नाम पर बनाता रहा झांसा

बीकानेर : बीपीएड की डिग्री दिलाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। युवक चूरू जिले के रतनगढ़ का रहने वाला है। बीकानेर के जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

जयपुर रोड स्थित मरुधर नगर में रहने वाले पप्पूराम गोदारा ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि रतनगढ़ के कुसुमदेसर मोडा में रहने वाले संदीप पुत्र अमरचंद जाट ने उसे धोखा दिया। संदीप ने वादा किया था कि वह बीपीएड की एक डिग्री उसे दिलवा देगा। बातों में आकर पप्पूराम ने एक लाख दस हजार रुपए संदीप को दे दिए। ये राशि संदीप के बैंक खाते में जमा करवाई गई।

इसके बाद से डिग्री के लिए उसे कहते रहे लेकिन हर बार कोई न कोई बहाना करता रहा। अब तक न तो डिग्री दिलाई है और न ही रुपए वापस लौटाये हैं। अब पप्पूराम ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दी है। मामले की जांच एएसआर जयसिंह को सौंपी गई है। पुलिस ये भी पता लगा रही है कि संदीप ने सिर्फ पप्पूराम से ही रुपए लिए हैं या फिर और कोई स्टूडेंट भी इस झांसे में आया है। फिलहाल इस मामले में जांच के बाद ही गिरफ्तारी हो सकती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62