[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्रीजी‌; मेरे कमाई वाले हाथ कटने से रोकिए:मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में निगम से लोन लेकर दिव्यांग ने गुमटी लगाई, अतिक्रमण बताकर दस्ता उठा ले गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंत्रीजी‌; मेरे कमाई वाले हाथ कटने से रोकिए:मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में निगम से लोन लेकर दिव्यांग ने गुमटी लगाई, अतिक्रमण बताकर दस्ता उठा ले गया

मंत्रीजी‌; मेरे कमाई वाले हाथ कटने से रोकिए:मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में निगम से लोन लेकर दिव्यांग ने गुमटी लगाई, अतिक्रमण बताकर दस्ता उठा ले गया

जयपुर : नियति ने रामेश्वर प्रसाद के पैर छीने और हेरिटेज नगर निगम के अफसरों ने काम छीनकर कमाई वाले हाथ काट दिए। गलता गेट पर चाय की दुकान चलाने वाले दिव्यांग रामेश्वर को चार माह पहले मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में निगम से 10 हजार रुपए का लोन मिला था। उसने गुमटी लगाई तो निगम दस्ता उसे अतिक्रमण बताकर उठा ले गया। रामेश्वर छुड़वाने पहुंचे तो उसे बताया गया कि गुमटी चोरी हो गई। रामेश्वर तब से निगम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही।

रामेश्वर ने बताया कि उनका बड़ी मुश्किल से दिव्यांग कोटे से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में नंबर आया था। नगर निगम से लोन मिलने पर गलता गेट पर गुमटी लगाकर चाय-नाश्ते का काम शुरू किया। इसके लिए 20 हजार रुपए का सामान भी भर दिया। 250 रुपए रोज की आमदनी शुरू हुई तो लोन की तीन किस्तें भी चुका दीं।

30 मई गुरुवार को नगर निगम के सतर्कता दस्ते ने गुमटी को अवैध मानते हुए जब्त कर गोविंददेवजी के पीछे जनता मार्केट स्थित अपने बाड़े में रख दिया। गुमटी में गैस सिलेंडर, चूल्हा व अन्य सामान भी था। रामेश्वर शुक्रवार को गुमटी छुड़वाने पहुंचे तो अफसर बोले- सोमवार को शपथ-पत्र लेकर आना। वे शपथ-पत्र लेकर पहुंचे तो पता चला कि बाड़े में गुमटी है ही नहीं।

बाद में पता चला उसे चोर ले गए। रामेश्वर जब अवैध मानकर गुमटी जब्त करने वाले आरआई वेदनाथ से मिले तो पीड़ित को यह कहकर भगा दिया कि तुम्हीं ने चोरी करवाई है। हालांकि इस घटना के बाद आनन-फानन में निगम ने गार्ड नियुक्ति कर दिया। रामेश्वर ने यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा से गुमटी दिलवाने की गुहार लगाई है।

निगम के बाड़े से गुमटी चोरी, किस्त वसूली फिर भी जारी

दिव्यांग रामेश्वर लोन की एवज में हर महीने एक हजार रुपए की किस्त दे रहे हैं। तीन किस्त दे चुके थे और चोरी के बाद भी बैंक ने किस्त मांगी और देनी पड़ी। गलता गेट सूर्य नगर निवासी रामेश्वर के बड़े भाई का निधन हो चुका है। परिवार चलाने की जिम्मेदारी भी उन पर ही है।

‘सतर्क’ उपायुक्त बोले- चोरी की एफआईआर दर्ज करवाई है

रामेश्वर की गुमटी चोरी हो गई है। एफआईआर दर्ज करवाई है। कैमरों से भी चोरी की पुष्टि हो गई। बाइक पर दो लोग आए और एक ट्रैक्टर में थड़ी डालकर ले गए। बाड़े में गार्ड भी नियुक्त था। रामेश्वर को थड़ी दिलवाई जाएगी।-पुष्पेंद्र सिंह राठौड़,उपायुक्त सतर्कता, हेरिटेज निगम

मंत्रीजी‌; मेरे पांवनहीं हैं, मेरे कमाई वालेहाथ कटने से रोकिए

रामेश्वर बोले- रोजाना 250 रुपए होती थी आय, अब घर कैसे चलेगा? अभी तो लोन की किस्तें भरना भी बाकी हैं।

गरीबों पर ही चलता है ‘विकलांग’ सिस्टम का बस; शपथ-पत्र लिखवाया- मैंने गुमटी गलत जगह रखी थी

बाड़े के इंचार्ज ने गुमटी तकाजा करने पर रामेश्वर को ही डांट लगा दी। रामेश्वर से शपथ पत्र लिया कि यह गुमटी गलत जगह रखी थी, जिसे निगम ने जब्त कर लिया। आगे से वह ऐसी जगह पर नहीं रखेगा। गुमटी गलता गेट पर बस स्टैंड के पास ट्रांसपोर्ट नगर की साइड में रखी हुई थी, निगम के बाड़े में 2 जून तक रखी थी, लेकिन 3 को गायब हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62