[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिख कर खेतड़ी को जिला बनाने कि, माँग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार ने सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिख कर खेतड़ी को जिला बनाने कि, माँग की

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार ने खेतड़ी को जिला बनाने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा को पत्र लिख कर जिले कि माँग की

खेतड़ी : सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार ने सीएम भजनलाल को पत्र लिख कर खेतड़ी को जिला बनाने कि, माँग की । सामाजिक कार्यकर्ता रमेश ने अपने माँग पत्र में खेतड़ी को जिला बनाने का मजबूत आधार भी दिये।

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश अपने माँग पत्र में लिखा कि कोटपुतली, नीमकाथाना, को जिला घोषित किया गया। खैरथल जैसे छोटे से कस्बे को जिला घोषित किया गया। दूदू जैसी छोटी सी ग्राम पंचायत को जिला बनाया गया। ऐसे में खेतड़ी की जनता को बहुत बड़ी ठेस पहुंची है क्योंकि खेतड़ी जो कभी जयपुर स्टेट की शक्ति संपन्न रियासत हुआ करती थी। जब खेतड़ी रियासत को भारत गणराज्य में मिलाया गया था तब खेतड़ी को जिला बनाने का प्रस्ताव रखा गया था जिसके लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय के लिए भवन भी सुनिश्चित किया गया था। उस भवन में आज राजकीय आद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चल रहा है। चिड़ावा, अजीतगढ़, झुंझुनूं, बगड़, इस्लामपुर व कोटपुतली तक का क्षेत्र खेतड़ी रियासत के अधीन आता था। रियासत काल में खेतड़ी की शासन व्यवस्था को एक निजामत, पांच तहसील, तीन कोतवाली, बाईस थाने व तीन चौकियों में बांटा गया था जिसमें खेतड़ी, सिंघाना, चिड़ावा, अजीतगढ़ और बबाई को तहसील बनाया गया था। वर्तमान में 129 राजस्व गांव है।

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार आगे अपने माँग लिखते है कि, 

  • भारत सरकार का सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड खेतड़ी की गोठड़ा तहसील में कार्यशील है जो कि तांबे की सबसे बड़ी खदान है। यहां सबसे ज्यादा आयकर दाता हैं।
  • भारतीय सेना का आयुध डिपो खेतड़ी में है।
  • राजस्थान की सबसे बड़ी पंचायत गोठड़ा ग्राम पंचायत खेतड़ी में है
  • विश्व में देश का नाम करने वाले स्वामी विवेकानंद की याद में बना स्वामी विवेकानंद अजीत संग्रहालय खेतड़ी में है।
  • ऐतिहासिक महत्व का प्राचीन गढ़ भोपाल गढ़, पन्नासर तालाब आदि खेतड़ी में है।
  • राजकीय अस्पताल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांसियाल खेतड़ी संरक्षण रिजर्व, रोडवेज बस डिपो, आरटीओ कार्यालय, राजकीय आईटीआई, राजकीय आदर्श विद्यालय, राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय, राष्ट्रीयकृत बैंक, डाकघर सहित कई प्राइवेट संस्थान खेतड़ी में हैं।
  • न्यायालय, एसडीएम कार्यालय खेतड़ी में है।
  • केंदीय विद्यालय भी खेतड़ी में है।

ऐसे में खेतड़ी को जिला नहीं बनाने से खेतड़ी की जनता बहुत हताश हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश कुमार ने सीएम भजनलाल से अपने माँग पत्र द्वारा पुनर्विचार करते हुए खेतड़ी को जिला बनाने के लिए निवेदन किया है।

आप सब को अवगत है कि खेतड़ी जिला नहीं बनाने कि वजह से काँग्रेस के विधायक डॉ जितेंद्र सिंह को भारी विरोध का सामना करना पड़ा था, और इस विरोध के चलते उनकी टिकट भी कट गई थी और विधानसभा चुनाव में काँग्रेस को भारी हार का सामना करना पड़ा था। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र की जनता का सरकार को बदलने के पीछे का मुख्य कारण खेतड़ी को जिला नहीं बनाना था। और यदि वर्तमान सरकार भी खेतड़ी, को खेतड़ी का मान सम्मान नहीं देती है तो जो पिछली सरकार के जनप्रतिनिधि के साथ हुआ वो ही वर्तमान सरकार के जनप्रतिनिधि के साथ भी भविष्य में होंगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker