वैवाहिक वर्षगांठ पर की गौ सेवा
वैवाहिक वर्षगांठ पर की गौ सेवा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज द्वारा वीर रमेश चंद्र शर्मा की वैवाहिक वर्षगांठ पर गोपाल गौशाला झुंझुनूं में गौ माता को गुड़ अजवाइन मेंथी पौष्टिक आहार युक्त लड्डू स्वामणी का भोग लगाया गया। कार्यक्रम में संस्था संरक्षण डॉ एस एन शुक्ला, अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जालान, रीजन सेक्रेटरी महेश कुमार मुंड, जोन चैयरमेन नागरमल जांगिड़, शिव प्रसाद महर्षि, देवेंद्र कुमार गोड़, ओमप्रकाश ककराणिया, रमेश चंद्र शर्मा, प्रदीप शुक्ला, अशोक शर्मा, अनुपम शर्मा, वीरा राजेश्वरी देवी, वीरा विद्या देवी, वीरा सुलोचना देवी, एवं काफी संख्या में वीर एवं वीराएं उपस्थित रहे।