[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विश्व योग दिवस की तैयारियां शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विश्व योग दिवस की तैयारियां शुरू

तीन दिवसीय योग शिविर 19 से श्री गायत्री स्कूल में

साँखूफार्ट : दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारियां शुरू हो गई है तहसील के गांव खारिया बास स्थित अमर बलिदानी भगतसिंह खेल मैदान में युवाओं को आयुष योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेन्द्र भारतीय ने विभिन्न योगासनों प्राणायाम व यौगिक जॉगिक क्रियाओं का अभ्यास करवाया गया।

योग कक्षा में शिक्षाविद बृजमोहन कारगवाल एवं प्राध्यापक शिवप्रसाद निमिवाल के सानिध्य में आशीष जाखड़, संजय मोहता, अमित जाखड़, संजीव, नवीन, वीरेन्द्र मास्टर, अमन, आर्यन, आशीष आर्य आदि सहित युवाओं ने योगाभ्यास किया ।

श्री गायत्री विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय के संस्था प्रधान बृजमोहन कारगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय परिवार की ओर से दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में विद्यालय प्रांगण में 19 से 21 जून 2024 तक प्रातःकाल 5:30 से आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक योगाचार्य नरेंद्र भारतीय के सानिध्य में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है ।

कारगवाल ने छात्र छात्राओं के साथ ही जनसामान्य से इस तीन दिवसीय योग शिविर का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker