[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गायत्री मंत्र हमें पुरुषार्थ करना सिखाता है: कृष्ण कुमार दायमा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गायत्री मंत्र हमें पुरुषार्थ करना सिखाता है: कृष्ण कुमार दायमा

गौ, गायत्री, गंगा, गीता भारतीय संस्कृति के आधार है। गायत्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। गायत्री महायज्ञ और गायत्री जप हर्षोल्लास के साथ संपन्न। सैकड़ों आहुतियां देकर सबके सद्बुद्धि सब के उज्जवल भविष्य के लिए की गई प्रार्थना।

नवलगढ़ : नवलगढ़ अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आज गायत्री जयंती के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ प्रांगण में गायत्री परिवार ओर से गायत्री जयंती मनाई गई और गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। गायत्री परिवार के चिरंजी लाल सैनी ने बताया कि गायत्री परिवार नवलगढ़ के, सयोजक प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार दायमा, व्याख्याता राजेश कुमार सैनी के आचार्यत्व में गायत्री महायज्ञ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

यज्ञ आचार्य कृष्ण कुमार दायमा ने कहा कि मनुष्य अपने भाग्य का निर्माता आप स्वयं है,गायत्री मंत्र हमें पुरुषार्थ करना सिखाता है, हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा ,हम बदलेंगे, युग बदलेगा का आह्वान किया ,गायत्री मंत्र हमे व्यक्ति निर्माण, परिवार निर्माण और समाज निर्माण की सीख देता है।उन्होंने इस वर्ष हर साधक को दो वृक्ष लगाने और उसे बड़ा होने तक उसकी सुरक्षा, खाद पानी देने का संकल्प करवाया।गायत्री परिवार के राजेश कुमार सैनी यज्ञ कर्मकांड के द्वारा सैकड़ों गायत्री मंत्र की आहुतियां, महामृत्युंजय की आहुतियां, रुद्र देवता की आहुतियां देकर सबके सद्बुद्धि सब के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा गायत्री मंत्र का नियमित जप करने, गायत्री और यज्ञ के दर्शन को जीवन में अपनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने, कुरीति उन्मूलन, वृक्षारोपण करने एवं नशा मुक्ति के संकल्प लिए।

इस अवसर पर विनोद सैनी, रामपाल अध्यापक, विकेश कुमार, शंकर लाल गुर्जर, ओम प्रकाश धाभाई, संदीप कुमार दायमा, पारीक दीदी, अचूकी भट्ट, रंजना शर्मा, ज्योति सैनी, गायत्री विद्यापीठ की व्यवस्थापिका संतोष दायमा, व्याख्याता कैलाश सैनी, संजय शर्मा, प्रीति धाभाई, कोमल शर्मा, राजवीर सहित गायत्री परिवार के सैकड़ों परिजन उपस्थित थे। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुति दी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet