कैफे पर पुलिस ने फिर दी दबिश,अनैतिक गतिविधियों के संचालन की शिकायत पर कार्यवाही
पुलिस की कार्रवाई से लोगों में मचा हड़कंप
चूरू : चूरू में कैफे पर अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शहर में विभिन्न जगह संचालित कैफे पर दबिश देकर कार्यवाही की। पुलिस ने कैफे संचालकों को कैफे में अवैध रूप से बनाये गये कैबिन हटाने के निर्देश दिये। एसपी जय यादव के निर्देश पर पुलिस ने कैफे पर रेड मारी गई। कोतवाली थाने के एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि एसपी जय यादव के निर्देश पर लोहिया काॅलेज के आसपास कैफे की तलाशी ली गयी हैं। इस दौरान महिला पुलिस पेट्रोलिंग टीम भी मौजूद रही। उन्होंने बताया कि कई कैफे संदिग्ध भी पाये गये। जिनके संचालकों को सख्त हिदायत दी गयी है कि नियमानुसार कैफे का संचालन करें, अन्यथा इसको बंद कर दे। अगर पुलिस कार्रवाई में कुछ गलत मिला तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037509


