[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

162 वें दिन भी धरना जारी : सरकार पानी न देने पर किसान बडे़ महासंग्राम व आर-पार के मूढ में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

162 वें दिन भी धरना जारी : सरकार पानी न देने पर किसान बडे़ महासंग्राम व आर-पार के मूढ में

162 वें दिन भी धरना जारी : सरकार पानी न देने पर किसान बडे़ महासंग्राम व आर-पार के मूढ में

चिडावा : चिडावा-सिघाना सड़क मार्ग बस स्टैंड लालचौक पर नहर की मांग किसानों का धरना किसान सभा के बैनर तले किसान ताराचंद तानाण की अध्यक्षता में आज 162 वें दिन भी जारी रहा। धरने में 100 किलोमीटर दूर राजगढ़ तहसील से धरने में शामिल होने आऐ किसान रामनिवास, सुनिल कुमार व जयसिंह हलवाई का कहना है कि किसान ही क्यों आमआदमी ही शेखावाटी में पानी के लिए विशेष कर गर्मियों में पानी की महामारी से अमूमन जूझता नजर आऐगा। आज भी भूमिगत जल समाप्त हो जाने से पानी के लिए पांच से दस कोसों का सफर तय कर जरूरत का पानी लाना पड़ता है तब प्यास बुझती है। यदि यही हालात इस क्षेत्र में रहे तो आम आदमी व सबका विकास का नारा मोदीजी का फैल होने व शेखावाटी पिछडता चला जाऐगा।

पानी प्राप्ति की मशक्कत में इन्सान की रोजी रोटी तो बन्द प्रायः हो जाऐगी तो विकास कहाँ हुआ। पता नहीं क्यों ये सरकारों को इस प्रकार के संगीन व गंभीर आपदाओं की छानबीन, जांच, सूची बनाकर समाधान नजर ना आना इनकी हठधर्मिता, ऐशोआराम, लापरवाही, गुंडागर्दी, हरामखोरी, बेशर्मापन नहीं झलकता है तो फिर और क्या है। अपने को महान ज्ञानवान व जिम्मेदार का प्रदर्शन करना जनता के सामने सिर्फ अपने को नेता बनाऐ रखना व वोट बटोरने के सिवा कुछ भी नही है ऐसे व्यवहारों से जनता तंग आ चूकी है तथा वो दिन दूर नहीं है कि जनता इनको घरों से निकाल कर सड़क पर घसीटते हुए इनके पद छीनेगी और सजा देने से नहीं चूकेगी जैसे ताजा उदाहरण श्रीलंका का है। नहर नहीं आना शेखावाटी क्षेत्र में भी नेताओं के प्रति गृह युद्ध की स्थिति पैदा जल्द ही होगी खासी नाराजगी है किसानों में।

धरने पर आज तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष महेश चाहर, शेखावाटी नहर आन्दोलन प्रवक्ता विजेंद्र शास्त्री, सुनिल, सौरभ सैनी, जयन्त चौधरी, करण, हरकेश, नरेश, सजना भास्कर, रिशिका, मुनेश, जिया, रवि, सपना, सुमन, अंशिका, उषा, अनुप, शकुन्तला, अभिनव, राजेश, महेन्द्र, पोकरराम, जयसिंह, दानसुख आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet