जिला प्रशासन की रात्रि चौपाल का जून माह का कार्यक्रम घोषित
जिला प्रशासन की रात्रि चौपाल का जून माह का कार्यक्रम घोषित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : आम लोगों की प्रशासन से जुडी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग, उनके लाभ स्थानीय निवासियों तक पहुंचाने और प्रशासनिक समस्याओं को मौके पर हल करने के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल के निर्देश पर रात्रि चौपालों का आयोजन किया जा रहा है।
इस क्रम में जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार नागरिकों को सुशासन उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा । रात्रि चौपाल में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ संबंधित ब्लॉक सभी अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे । जारी कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को अलसीसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अलसीसर के पीएम श्री जीके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अलसीसर में, 21 जून को सूरजगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कजडा के सेठ हरनारायण ईश्वरदास काजडिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कजडा में वहीं 28 जून को झुंझुनूं पंचायत समिति की ग्राम पंचायत भड़ौदा कला के नरसाराम पुरोहित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भड़ौंदा कला में रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी । जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने आदेश दिए हैं कि अधिकारी अपने विभागों की योजनाओं से जुडी जानकारी के साथ मौजूद रहेंगे ।सम्बंधित उपखंड अधिकारी इस आयोजन के प्रभारी और स्थानीय तहसीलदार व विकास अधिकारी सहायक प्रभारी होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043223


