[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवाओं ने एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन:आदिवासी लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का किया विरोध, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

युवाओं ने एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन:आदिवासी लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का किया विरोध, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

युवाओं ने एसडीएम को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन:आदिवासी लड़की के साथ हुए दुष्कर्म का किया विरोध, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

खेतड़ी : करौली में आदिवासी बालिका से साथ हुई दरिंदगी के मामले में मंगलवार को युवाओं ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की गई।

एसडीएम सविता शर्मा को दिए ज्ञापन में बताया कि 9 मई को करौली जिले में एक आदिवासी मूक बधिर नाबालिग लड़की के साथ अज्ञात दरिंदों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद केमिकल का उपयोग कर प्राइवेट पार्ट भी जला दिया था। जिसके कारण इलाज के दौरान घटना के 11 दिन बाद बालिका की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस दौरान पीड़ित बालिका ने विशेषज्ञ टीम के सहयोग से आरोपी की पहचान भी की थी। इसके बावजूद भी पुलिस व राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसके अलावा वारदात के आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। वहीं पीड़िता के परिजनों को धमकाकर मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके बाद परिजनों की ओर से उचित न्याय की मांग को लेकर जयपुर में धरना प्रदर्शन भी किया गया था। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए वारदात के आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित न्याय दिया जाए। यदि सरकार ने मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई तो आदिवासी समाज सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएगा।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर मनिष घुमरिया, जगमोहन गोठवाल, मुकेश बनेटीवाल, ओमप्रकाश मीणा, विजेश मेहरड़ा, अशोक बबेरवाल, ओमप्रकाश पूर्व पार्षद, चन्द्रजीत शास्त्री, मोहनलाल सैन, अमित चौधरी, राजेन्द्र सैनी, शिव कुमार सेनी, विनोद सैनी, तेगवाल एडवोकेट, राजेश कुमार, विशाल, डी. सी. मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet