[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समीक्षा बैठक का आयोजन : संपर्क पोर्टल की शिकायतों का 7 दिन में हो निस्तारण : जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

समीक्षा बैठक का आयोजन : संपर्क पोर्टल की शिकायतों का 7 दिन में हो निस्तारण : जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल

समीक्षा बैठक का आयोजन : संपर्क पोर्टल की शिकायतों का 7 दिन में हो निस्तारण : जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल रूप से जुड़े । बैठक में जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को सभी पत्रावलियां ई-फाइल के माध्यम से भेजने व सभी पत्राचार ई-फाइल के माध्यम से करने के निर्देश दिए।

राजस्व मामलों की समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने विभिन्न परियोजन के लिए लंबित भू-रूपांतरण के मामलों का निस्तारण 15 दिन में करने, लोकायुक्त व तामिल के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए । इस दौरान उपखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक ब्लॉक में आपदा प्रबंधन की बैठक करने के निर्देश दिए । बैठक में विकास अधिकारियों को वृक्षारोपण अभियान की तैयारी करने व कार्य योजना बनाकर भेजने के निर्देश दिए ।

बजट घोषणाओं व 100 दिवसीय कार्य योजनाओं की समीक्षा
बजट घोषणाओं व 100 दिवसीय कार्य योजनाओं को लेकर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तीव्रता रखें तथा कार्य योजना बनाते हुए पालना सुनिश्चित करें ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin