झुंझुनूं में घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी:गाड़ी में रखे थे जरूरी कागजात, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
झुंझुनूं में घर के बाहर खड़ी बोलेरो चोरी:गाड़ी में रखे थे जरूरी कागजात, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
झुंझुनूं : झुंझुनूं में घर के बाहर से बोलेराे कार चोरी होने का मामला सामने आया है। पीडित ने देर रात कार घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उठकर देखा तो गायब मिली। मामला झुंझुनूं सदर थाना क्षेत्र के पूरा की ढ़ाणी का है।
चोर गाड़ी के साथ उसमें रखे जरूरी कागजात भी ले गए। इस संबंध में मनोज कुमार कुल्हार पुत्र निर्भय सिंह निवासी देवरोड हाल आबाद पूरा की ढ़ाणी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ सदर थाना झुंझुनूं में रिपोर्ट दी है।
इसमें बताया कि उसके पास एक सफेद कलर की बोलेराे गाड़ी थी। आठ मई की देर रात कार को घर के बाहर खड़ा किया था, अगले दिन सुबह उठकर गाड़ी को संभाला तो गायब मिली। आसपास में तलाश की। लेकिन नहीं मिली। पीड़ित ने बताया कि कार में गाड़ी व खुद के जरूरी कागजात थे, वो भी चोर साथ ले गए। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039232


