[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई:7 किलो 900 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई:7 किलो 900 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

खेतड़ी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई:7 किलो 900 ग्राम गांजा सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने शनिवार रात को अवैध गांजे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 900 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।

एएसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि सीकर रेंज आईजी के निर्देश पर अवैध पदार्थों की तस्करी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ढाणी ढहरवाला तन संजयनगर में एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में अवैध गांजा बेच रहा है। सूचना पर एसपी प्रवीण कुमार नायक ने खेतड़ीनगर थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस की टीम जब ढाणी ढहरवाला तन संजयनगर में पंहुची तो सूचना के अनुसार राजकीय क व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेचता हुआ पाया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो प्लास्टिक कट्टे में सात किलो नौ सौ ग्राम अवैध रूप से लाया गया गांजा पाया गया। इस संबंध में आरोपी इंद्रपाल उर्फ भाया पुत्र रामसिंह मीणा निवासी ढाणी ढहरवाला से पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास मिले गांजे को बरामद कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से अवैध रूप से लाए गए गांजे के बारे में गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

इस दौरान टीम में खेतड़ीनगर थानाधिकारी विजय सिंह चंदेल, एएसआई देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल महेश कुमार, दिनेश कुमार, राजवीर सिंह, मनीष जांगिड़, वेदप्रकाश, महिला कांस्टेबल बेबी कंवर आदि शामिल थे।

Related Articles