एक ही घर से राजपुरा की दो बेटियां बनीं डॉक्टर
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा
राजपुरा लक्ष्मणगढ़ : हाल ही में जारी नीट यूजी परीक्षा में ग्राम राजपुरा की बेटी अनुप्रिया पूनिया ने 720 में से 676 अंक प्राप्त कर अपने परिवारजनों व ग्रामवासियों का मान बढ़ाया । अनुप्रिया की बड़ी बहन सुप्रिया पूनिया भी राजकीय मेडिकल कॉलेज कन्नौज, उत्तर प्रदेश से एम बी बी एस अन्तिम वर्ष की छात्रा व यू-ट्यूबर भी है जिसके अपने चैनल सुप्रिया पूनिया एम. बी .बी. एस पर लगभग एक लाख सब्सक्राइबर हैं । वहीं बेटियों के पिता ओमप्रकाश पूनिया भी राउमावि अलखपुरा गोदारान में व अ गणित पद पर कार्यरत हैं एवं माता विनोद देवी गृहिणी है। बालिका ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत व गुरू जनों के मार्गदर्शन व दादी सिणगारी देवी का आशीर्वाद,अपने माता-पिता के संघर्ष एवं परिवार को दिया है। अनुप्रिया, सुप्रिया एवं उनके माता पिता ने इस परिणाम से समाज में एक प्रेरणादायक संदेश दिया है|
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2049180


