[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार के एयरबैग खुलने से बचे नेता प्रतिपक्ष जूली:एक्सप्रेसवे पर कार के सामने नील गाय आने से एक्सीडेंट, कलाई में माइनर फ्रैक्चर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़दौसाराजस्थानराज्य

कार के एयरबैग खुलने से बचे नेता प्रतिपक्ष जूली:एक्सप्रेसवे पर कार के सामने नील गाय आने से एक्सीडेंट, कलाई में माइनर फ्रैक्चर

कार के एयरबैग खुलने से बचे नेता प्रतिपक्ष जूली:एक्सप्रेसवे पर कार के सामने नील गाय आने से एक्सीडेंट, कलाई में माइनर फ्रैक्चर

दौसा : राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की कार का बीती रात दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया। अचानक नीलगाय सामने आने से हुए एक्सीडेंट में गनीमत रही कि कार के एयरबैग खुल गए। जिससे उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद वे इलाज के लिए जयपुर रवाना हो गए। डॉक्टर ने उन्हें एक महीने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

सदर थाना इंचार्ज सोहनलाल ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष अलवर से जयपुर जाते वक्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उनका इलाज किया। हादसे में जूली के बायें हाथ में फ्रैक्चर आया है। जिसका एक्स-रे करवाने के बाद प्लास्टर करवा कर वह जयपुर के लिए रवाना हो गए। हादसे के दौरान उनके साथ बहरोड़ से पूर्व विधायक बलजीत यादव, पीएसओ और चालक मौजूद थे।

हादसे की सूचना पर दौसा से नवनिर्वाचित सांसद मुरारीलाल मीणा और कलेक्टर देवेंद्र कुमार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि एक्सप्रेस वे पर उनकी कार के आगे अचानक नील गाय आ गई। जिसके चलते हादसा हो गया। गनीमत रही उस दौरान एयर बैग खुल गए और गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

सांसद बोले- एक्सप्रेस वे के निर्माण में कमी

वहीं, घटनाक्रम को लेकर सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचा और नेता प्रतिपक्ष का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। उन्होंने कहा मैं आज दिल्ली गया था तो मुझे भी महसूस हुआ कि एक्सप्रेसवे के करीब 50 किलोमीटर हिस्से के निर्माण में कमी होने से वाहन अन बैलेंस होते हैं। ऐसे में आए दिन एक्सीडेंट होने का बड़ा कारण यह भी हो सकता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet