[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व विधायक के पोते का शव कार में मिला:दुकानदारों ने सीट पर बेसुध हालत में देखा तो पुलिस बुलाई; बेटे ने कहा- अस्थमा पेशेंट थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पूर्व विधायक के पोते का शव कार में मिला:दुकानदारों ने सीट पर बेसुध हालत में देखा तो पुलिस बुलाई; बेटे ने कहा- अस्थमा पेशेंट थे

पूर्व विधायक के पोते का शव कार में मिला:दुकानदारों ने सीट पर बेसुध हालत में देखा तो पुलिस बुलाई; बेटे ने कहा- अस्थमा पेशेंट थे

जोधपुर : जायल (नागौर) के पूर्व विधायक राम सिंह कुड़ी के पोते विक्रम सिंह कुड़ी (50) का शव संदिग्ध हालत में कार में मिला। उनकी कार दुकान के सामने लगभग डेढ़ घंटे से खड़ी थी। ऐसे में आसपास के राहगीरों ने जब उन्हें स्टेयरिंग पर बेसुध गिरे देखा और कोई हलचल नहीं दिखाई दी तो पुलिस को सूचना दी गई। मामला जोधपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके की 12वीं रोड का बुधवार शाम 4 बजे का है।

विक्रम सिंह पूर्व जायल विधायक राम सिंह के पोते हैं।
विक्रम सिंह पूर्व जायल विधायक राम सिंह के पोते हैं।

स्टेयरिंग पर बेहोशी की हालत में पड़े थे

शास्त्री नगर थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया- बुधवार शाम 4 बजे के करीब 12वीं रोड सर्कल से जलगोग रोड पर एक ट्रैवल्स ऑफिस के सामने कार में एक व्यक्ति का शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कार का गेट खोला तो ड्राइवर स्टेयरिंग पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम में होगा असल कारणों का खुलासा

थानाधिकारी ने बताया- कार में मिले दस्तावेज के आधार पर की पहचान नागौर हाल अरिहंत अदिता सोसाइटी निवासी विक्रम सिंह कुड़ी पुत्र रमेश कुड़ी के रूप में हुई। जांच में यह भी पता चला कि वे जायल के पूर्व विधायक राम सिंह के पोते हैं। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे येजश को इस संबंध में सूचना दी। शव को मॉर्च्युरी में रखा गया है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से होना सामने आ रहा है। हालांकि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही कारणों का खुलासा होगा।

बेटे ने कहा- अस्थमा की बीमारी थी

पुलिस ने बताया कि विक्रम सिंह अपने परिवार के साथ जोधपुर में रहते थे। विक्रम सिंह लाइम पाउडर व चूना भट्‌टे के व्यापारी थे। उनके अलावा उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक लड़का व लड़की है। उनके पिता चीफ इंजीनियर पर पद से रिटायर है। येजश ने बताया कि उनके पिता को अस्थमा की परेशानी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet