[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जहां MLA का चुनाव हारे, वहीं से सबसे बड़ी लीड:उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम रहा जीत का अन्तर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जहां MLA का चुनाव हारे, वहीं से सबसे बड़ी लीड:उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम रहा जीत का अन्तर

जहां MLA का चुनाव हारे, वहीं से सबसे बड़ी लीड:उपमुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से सबसे कम रहा जीत का अन्तर

जयपुर : लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी ने दूसरी बार जीत दर्ज की। अजमेर लोकसभा क्षेत्र में आठ विधानसभा क्षेत्र है और भागीरथ चौधरी को हर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के मुकाबले ज्यादा वोट मिले। लेकिन खास बात यह रही है जीत का अन्तर सबसे कम उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के क्षेत्र से रहा। वहीं सबसे ज्यादा लीड किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मिले। बता दें कि किशनगढ़ से भागीरथ चौधरी ने भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और तीसरे नम्बर पर रहे थे।

अजमेर लोकसभा सीट से भाजपा के भागीरथ चौधरी 3 लाख 29 हजार 991 से जीते। उन्होंने कांग्रेस के रामचन्द्र चौधरी को हराया। उनको 7 लाख 41 हजार 151 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के रामचंद्र चौधरी दूसरे नंबर पर रहे और उनको 4 लाख 13 हजार 685 मत मिले। पोस्टल बैलेट में भागीरथ चौधरी को 6311 मत मिले जबकि रामचन्द्र चौधरी को 3786 मत मिले है। भागीरथ चौधरी पिछली बार 4 लाख 16 हजार 424 वोट से जीते थे। इस बार ये जीत का अन्तर कम रहा।

किसे कितने वोट मिले -विधानसभावार

क्रम संख्या नाम पार्टी दूदू किशनगढ़ पुष्कर अजमेर उत्तर अजमेर साउथ नसीराबाद मसूदा केकड़ी टोटल
1 भागीरथ चौधरी भाजपा 80703 107716 95780 88271 83643 89146 97421 98471 741151
2 रामचन्द्र चौधरी कांग्रेस 53787 56671 52244 45148 48000 47749 59047 51039 413685
3 नोटा नोटा 951 1816 1496 1239 1385 1225 1436 1742 11290
4 रामदेव (बहुजन समाज पार्टी) 710 878 585 266 338 576 842 701 4896
5 मुकेश गैना (भारतीय युवा जन एकता पार्टी) 384 446 529 161 132 412 540 583 3187
6 जितेन्द्र बोयत (आजाद समाज पार्टी-कांशीराम) 366 362 321 139 137 285 330 668 2608
7 सत्यनारायण माली (निर्दलीय) 277 450 331 106 111 323 376 435 2409
8 विश्राम बाबू (निर्दलीय) 201 250 199 69 85 209 222 282 1517
9 शहाबुद्दीन (नेशनल फ्यूचर पार्टी) 142 187 181 80 49 160 183 208 1190
10 युसुफ (निर्दलीय) 117 148 181 53 60 96 158 175 988
11 प्रेम लता (निर्दलीय) 89 152 122 60 196 104 120 145 988
12 भंवरलाल सोनी (निर्दलीय) 112 132 146 32 37 110 137 162 868
13 रामलाल (अखिल भारतीय आमजन पार्टी) 100 112 124 45 42 106 129 152 807
14 दया मोहन गर्ग (निर्दलीय) 97 102 84 31 40 79 96 115 644
15 सुरेन्द्र सिंह राणावत (निर्दलीय) 493 664 631 251 297 627 637 748 4348
टोटल 138529 170086 152954 135951 134552 141204 161674 155626 1190576

Related Articles