[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : सीएम गहलोत ने इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का किया उद्घाटन, 800 करोड़ के MoU हुए साइन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

जयपुर : सीएम गहलोत ने इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का किया उद्घाटन, 800 करोड़ के MoU हुए साइन

सीएम गहलोत ने इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का किया उद्घाटन, 800 करोड़ के MoU हुए साइन

जयपुर: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सीतापुरा में आयोजित इण्डिया स्टोनमार्ट-2022 के 11वें संस्करण का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, “राजस्थान में पत्थर व्यवसाय का एक लंबा इतिहास रहा है। आयामी पत्थर राजस्थान का एक प्रमुख खनिज है। देश-विदेश तक यहां के पत्थर को एक विशेष पहचान मिली है। राज्य सरकार निरंतर ऐसे फैसले ले रही है, जिससे खनन और उद्योग क्षेत्र को प्रोत्साहन मिलने के साथ ही रोजगार और राजस्व में भी बढ़ोतरी हो रही है।”

प्रदेश में निवेश के प्रति अच्छा माहौल बना

आगे उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट राजस्थान समिट से प्रदेश में निवेश के प्रति अच्छा माहौल बना है। विभिन्न कंपनियों द्वारा यहां नई इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। राज्य सरकार खनन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। आवश्यक सुविधाएं, उपयुक्त माहौल, सुदृढ़ कानून व्यवस्था आदि निवेशकों को राजस्थान की ओर आकर्षित कर रही है।

उन्होंने कहा कि इन्वेस्ट राजस्थान समिट से प्रदेश में निवेश का एक आदर्श वातावरण बना है। समिट में पत्थर उद्योग से जुड़े लगभग 800 करोड़ के MoU साइन हुए है। राज्य में खनिज भंडारों के साथ इन्फ्रास्ट्रक्चर, कुशल मानव संसाधन, प्रभावशाली नीतियाँ लागू करने से बड़े स्तर पर निवेश की संभावनाएँ बढ़ी हैं।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी बांटा

इस अवसर पर पत्थर उद्योग के विकास में बहुमूल्य योगदान के लिए आर.के ग्रुप के श्री अशोक पाटनी, जेम ग्रुप के श्री आर वीरमणी तथा राजस्थान उद्योग के श्री अरूण कुमार अग्रवाल को सी-डॉस लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। साथ ही, अखिल भारतीय स्टोन आर्किटेक्चर अवॉर्ड का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्टोनमार्ट-2022 की एग्जीबीटर्स डायरेक्टरी तथा रीको की कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। साथ ही, अन्तर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी तथा शिल्पग्राम का उद्घाटन कर विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet