[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन:सत्यवीर धायल संरक्षक तो सुमेर सिंह पूनिया बने अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

राजस्थान शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन:सत्यवीर धायल संरक्षक तो सुमेर सिंह पूनिया बने अध्यक्ष

राजस्थान शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन:सत्यवीर धायल संरक्षक तो सुमेर सिंह पूनिया बने अध्यक्ष

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के विश्व भारती शिक्षण संस्थान परिसर में सोमवार को राजस्थान शिक्षक संघ के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सुमेर सिंह पूनिया को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार व जिला पर्यवेक्षक थान सिंह सोमरा ने बताया कि संरक्षक के पद पर सत्यवीर धायल, सभाध्यक्ष हेतराम पायल, उप सभाध्यक्ष ओमप्रकाश जांगिड़, अध्यक्ष सुमेर सिंह पूनिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष बंशीलाल रामावत, लक्ष्मण सिंह, महिला उपाध्यक्ष सुनिता यादव, छोटी देवी, मंत्री सुबेसिंह, संयुक्त मंत्री मनीराम, कोषाध्यक्ष रोहिताश सेन, संयोजक संघर्ष समिति सुशील कुमार सोमरा, सह संयोजक संजय कुमार, प्रचार मंत्री मुकेश मीणा, संगठन मंत्री चिरंजीलाल, शारिरिक शिक्षक प्रतिनिधि अनिल कुमार, प्रबोधक प्रतिनिधि रणवीर सिंह, महिला प्रतिनिधि राजबाला को मनोनीत किया गया है।

कार्यकारिणी के विस्तार के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान शिक्षकों के सामने आने वाली अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजकीय स्कूलों का परिणाम शिक्षकों की मेहनत के चलते लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक शिक्षक को अपनी भावनाओं के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करते हुए बच्चों को संस्कारवान शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। इसके अलावा राजकीय स्कूल के शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य बंद करवाने की मांग की गई।

इस मौके पर थान सिंह सोमरा, सुबे सिंह, सुमेर सिंह, बंसीलाल रामावत, लक्ष्मण सिंह, रोहिताश कुमावत, मनीराम सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles