मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शिविर में 23 रोगियों का चयन
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शिविर में 23 रोगियों का चयन
झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल सनराइज की ओर से रविवार को चावो दादी मंदिर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया गया। संस्थान के सचिव विवेक शर्मा ने बताया कि गोपीराम ढांडनिया की स्मृति में मनोज कुमार ढांडनिया की ओर से आयोजित शिविर में डॉक्टरों की टीम ने 280 रोगियों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी। इस दौरान 110 रोगियों को चश्में वितरित किए और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 23 रोगियों का चयन किया। इस दौरान संरक्षक डॉ. एसएन शुक्ला, डॉ. नरेंद्र सिंह नरूका, चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद जोशी, जयप्रकाश शर्मा, पंकज जालान, श्यामसुंदर जालान, जीसीएम रमेशचंद्र शर्मा, महेश कुमार मुंड, पवन कुमार खेतान, शिव प्रसाद महर्षि, देवेंद्र कुमार गौड़, बिहारीलाल सैनी, रामाकांत हलवाई, उमा जालान, प्रदीप शुक्ला, रामगोपाल शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043282


