[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांई नाथ महोत्सव कार्यक्रम में दुसरे दिन हवन व भण्डारे का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांई नाथ महोत्सव कार्यक्रम में दुसरे दिन हवन व भण्डारे का हुआ आयोजन

सांई नाथ महोत्सव कार्यक्रम में दुसरे दिन हवन व भण्डारे का हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राजेश कुमार गुप्ता

खेतड़ी : भोपालगढ़ रोड़ स्थित सांई नाथ मंदिर में सांई नाथ महोत्सव के दुसरे दिन सोमवार को हवन व भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक पवन पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खेतड़ी कस्बे में भोपालगढ़ रोड़ स्थित प्राचीन सांई नाथ मंदिर में 13 वां स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन रविवार को कस्बे में सांई बाबा की शोभायात्रा निकाली गई व रात्रि को जागरण किया गया। सोमवार को सुबह भंवरलाल शास्त्री के सानिधय में हवन कर सांई बाबा की महाआरती कर भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें आस-पास के ग्रामीणों ने बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

महाआरती में पंडित शिम्भुदयाल शर्मा, हर्ष पालीवाल, अनिल कुमार पालीवाल, सचिन पालीवाल, संगीता, मंजू, श्यामलाल सैनी, सुभाष पंसारी, निहार गर्ग, अभिषेक गर्ग, प्रभु दयाल कुमावत, उमेश घोडेला, रघुनंदन घोडेला, रेखा कुमावत, पवन शर्मा, सुरेश कुमार, निखिल शर्मा, विनित पारीक, भवानी शंकर सोनी, निखिल पांडे, अजय सोनी, रिषभ स्वामी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad