[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘घट-घट के वासी राम: एक ज्ञान यात्रा’ पोस्टर का विमोचन:9 जून को विद्याश्रम में होगा आयोजन; भगवान राम के जीवनकाल व उनके द्वारा आदर्शों पर होगी चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘घट-घट के वासी राम: एक ज्ञान यात्रा’ पोस्टर का विमोचन:9 जून को विद्याश्रम में होगा आयोजन; भगवान राम के जीवनकाल व उनके द्वारा आदर्शों पर होगी चर्चा

'घट-घट के वासी राम: एक ज्ञान यात्रा' पोस्टर का विमोचन:9 जून को विद्याश्रम में होगा आयोजन; भगवान राम के जीवनकाल व उनके द्वारा आदर्शों पर होगी चर्चा

जयपुर : 9 जून को शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रताप सभागार, विद्याश्रम स्कूल, जेएलएन मार्ग पर ‘घट-घट के वासी राम: एक ज्ञान यात्रा, राम से प्रभु राम तक’ नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इससे पहले रविवार को पोस्टर विमोचन हुआ। इस कार्यक्रम में रामभक्त और धर्म ध्वजा वाहक पंकज ओझा भगवान राम के जीवनकाल और उनके द्वारा स्थापित आदर्शों पर विशेष चर्चा कर प्रकाश डालेंगे।

बैठक में सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और हिंदुत्व के प्रति समर्पण और जागरूकता पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इसमें समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें श्रीधर्म फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.) के महासचिव गब्बर कटरा, भारत भूषण जैन, डॉ. अशोक दुबे, सुमित तिवारी, सर्वेश्वर शर्मा, सचिन शर्मा, डॉ. के.के. शर्मा, पंकज शर्मा, अनिल सेंगर, रश्मि त्रिवेदी, श्याम अवस्थी, ममता शर्मा, सुनीता स्वामी, दीपक शर्मा, नीरज बापलावत, रतन गोदारा, चंद्रशेखर त्रिशूल, मोनू जगरिया, अनिल सेंगर, रश्मि त्रिवेदी, श्याम झा, सप्तऋषि शर्मा, डॉ. सुमित तिवारी, दीपक शर्मा, अंकित भारद्वाज, रमेश शर्मा, सी एम सारस्वत, डॉ. अशोक दुबे, देशराज शर्मा, विष्णु शर्मा, संजू भारद्वाज और रमेश शर्मा उपस्थित थे।

आगामी कार्यक्रम में भगवान राम की जीवन यात्रा, उनके आदर्श और संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। रामभक्त पंकज ओझा इस अवसर पर भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे और हमारे हिंदू धर्म और सनातन संस्कृति का हमारे जीवन में क्या महत्व है, इस पर गहन चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति और धार्मिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार हेतु एक महत्वपूर्ण प्रयास है। सभी सनातन धर्म के श्रद्धालुओं से इसमें भाग लेने का अनुरोध है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62