[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कैंपर गाड़ी में आए आधा दर्जन बदमाश:रेजीडेंसी के बाहर बैठे दोस्तों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर भागे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कैंपर गाड़ी में आए आधा दर्जन बदमाश:रेजीडेंसी के बाहर बैठे दोस्तों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर भागे

कैंपर गाड़ी में आए आधा दर्जन बदमाश:रेजीडेंसी के बाहर बैठे दोस्तों से मारपीट, जान से मारने की धमकी देकर भागे

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में बीती शाम कैंपर गाड़ी में आए बदमाशों ने युवक और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। फिलहाल सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सीकर में मारुति रेजीडेंसी में रहने वाले विक्रम सिंह राजपूत ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि बीती शाम वह अपने चार दोस्तों के साथ था। जैसे ही सभी वहां से घूमने के लिए निकले तो अचानक एक कैंपर गाड़ी आकर रुकी। जिसमें आधा दर्जन लोग सवार थे।

उन्होंने पहले तो हथियार दिखाया, उनमें से एक के हाथ में पिस्टल एवं अन्य के पास पाइप और सरिया था। विक्रम सिंह और उसके साथी कुछ समझ पाए। इससे पहले ही कैंपर गाड़ी में बैठे सतवीर खीचड़, दीपक कुड़ी और उसके साथियों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। सतवीर और दीपक ने कहा कि यदि पुलिस में शिकायत दर्ज की तो जान से मार देंगे। फिलहाल सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच ASI राजेश कुमार कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62