[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी : शहीदों के परिवारों से मिले पूर्व सैनिक:सरकारी सहायता और अन्य समस्याओं के बारे में ली जानकारी, कैंटीन का भी किया दौरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी : शहीदों के परिवारों से मिले पूर्व सैनिक:सरकारी सहायता और अन्य समस्याओं के बारे में ली जानकारी, कैंटीन का भी किया दौरा

शहीदों के परिवारों से मिले पूर्व सैनिक:सरकारी सहायता और अन्य समस्याओं के बारे में ली जानकारी, कैंटीन का भी किया दौरा

उदयपुरवाटी : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने शहीद परिवारों के घर दौरा करके सरकारी सहायता व अन्य औपचारिकताओं के बारे में जानकारी ली और परजनों को ढांढ़स बंधाया।

परिषद के जिलाध्यक्ष रामनिवास डूडी व गुढ़ा गौड़जी ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टेन सीताराम धींवा के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की टीम ने उदयपुरवाटी क्षेत्र के हाल ही में शहीद हुए तीन जवानों के घर दौरा किया। उन्होंने पोसाना के शहीद रोहिताश्व खैरवा, दूड़ियां के शहीद जयसिंह बांगड़वा व पिंटू बांगड़वा तथा गुढ़ा बावनी पंचायत में बगड़ियों की ढाणी के शहीद सुमेरसिंह बगड़िया के घर दौरा किया। पूर्व सैनिकों ने शहीद की वीरांगना, माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में जानकारी ली और सहायता राशि मिलने में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर मदद करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से दी जाने वाली सहायता राशि, नौकरी आदि पर त्वरित कार्रवाई करवाएंगे। टीम में गुढ़ागौड़जी ब्लॉक उपाध्यक्ष कैप्टेन रामस्वरूप ढाका, कैप्टेन सहीराम सरावत, कैप्टेन उम्मेदसिंह मूंड, हवलदार उम्मेदसिंह, हवलदार नेमीचंद आदि शामिल थे। परिषद के पदाधिकारियों ने गुढ़ागौड़जी सीएसडी केंटीन का भी दौरा किया। पूर्व सैनिकों की सुविधा के लिए केंटीन में जाल लगवाने वाले भामाशाह शिवकरण जानू को भी धन्यवाद दिया। केंटीन मैनेजर सुबेदार मेजर महेंद्रसिंह, सुबेदार कमल व कैप्टेन किशनसिंह ने भामाशाह के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin