[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेट्रोल पंप से चोरी करने वाला गिरफ्तार:चोरी की रोडवेज बस लेकर पहुचा था, पहले भी चोरी कर चुका है बस, झुंझुनूं -सीकर में 5 मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पेट्रोल पंप से चोरी करने वाला गिरफ्तार:चोरी की रोडवेज बस लेकर पहुचा था, पहले भी चोरी कर चुका है बस, झुंझुनूं -सीकर में 5 मामले दर्ज

पेट्रोल पंप से चोरी करने वाला गिरफ्तार:चोरी की रोडवेज बस लेकर पहुचा था, पहले भी चोरी कर चुका है बस, झुंझुनूं -सीकर में 5 मामले दर्ज

झुंझुनूं : पेट्रोल पंप के कैशियर रूम में घुसकर गल्ले से 40 हजार रुपए चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। करीब 11 दिन बाद पुलिस आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो पाई है। पुलिस ने इस मामले में सुनील कुमार उर्फ अंकित उर्फ लीलाधर उर्फ कालिया उर्फ कपिल पुत्र मघाराम जाट निवासी ठठावता, चूरू को पकड़ा है।

आरोपी पेट्रोल पर चोरी के लिए रोडवेज बस लेकर आया था, ये बस भी चोरी की थी। आरोपी शातिर चोर है। झुंझुनूं, सीकर के अलग अलग थानां में 5 मामले दर्ज है। जांच अधिकारी विनोद खींची ने बताया कि आरोपी ने 7 मई की रात्रि को मण्डवा में फतेहपुर रोड़ स्थित चन्द्रभान पेट्रोल पंप के केशियर रूम में घुसकर गल्ले से 40 हजार रूपए चोरी कर ले गया था। इस संबंध में पेट्रोल पंप के मुनीम बाबूलाल ने मामला दर्ज करवाया था।

जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी चोरी के करने लिए रोडवेज बस लेकर आया था। रोडवेज कौनसे डिपो की थी, इसकी जांच की जा रही है। हालांकि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बस को फतेहपुर से उठाना बताया है। आरोपी पूर्व में झुंझुनूं में हवाई पट्टी के पास से प्राइवेट बस चोरी कर चुका है, वहीं झुंझुनूं के नवलगढ़ में पेट्रोल पंप और सीकर से मोटरसाइकिल चोरी की थी।

आरोपी को सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़ा है। वन विभाग में पिता की जगह लगा था नौकरी, आरोपी सुनील कुमार अपने पिता की जगह अनुकम्पा पर वन विभाग में चपरासी की नौकरी लगा था। लेकिन उसके बाद भी लगातार चोरी की वारदात को अंजाम देता रहा आरोपी शातिर चोर है, पुलिस के हाथ ना आए इसलिए खुद के अलग अलग नाम रख हुए है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77