[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी का घेराव:गैंगरेप के बाद नाबालिग स्टूडेंट ने किया था सुसाइड, पुलिस ने किया डिटेन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी का घेराव:गैंगरेप के बाद नाबालिग स्टूडेंट ने किया था सुसाइड, पुलिस ने किया डिटेन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चौकी का घेराव:गैंगरेप के बाद नाबालिग स्टूडेंट ने किया था सुसाइड, पुलिस ने किया डिटेन

रतनगढ़ : जिले की रतनगढ़ तहसील के एक गांव में 11वीं क्लास की नाबालिग स्टूडेंट ने गैंगरेप के बाद सुसाइड कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने पड़िहारा पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ। पुलिस ने आरोपी युवकों को डिटेन कर लिया है।

मामले के अनुसार पड़िहारा चौकी इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- रोहित सांसी, जावेद खां, मोहसीन खां, युनुस खां और अजय सांसी आदि उसकी बेटी को फोन पर परेशान करते थे। आए दिन उक्त लोग बेटी को धमकियां देते थे। दस मई को वे लोग उसकी बेटी को जिम के अंदर ले गए और बाहर से ताला लगा दिया। पिता ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसकी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद रोहित सांसी ने छात्रा को धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई। तो उसके पिता को जान से मार दूंगा। वीडियो वायरल करने की धमकियां देने के चलते स्टूडेंट ने रविवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसको बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर में इलाज के बाद नाबालिग की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद परिजनों ने घटना का खुलासा किया। रविवार की देर रात मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच कर रहे डीएसपी अनिल पुरोहित ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार युवकों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।

वहीं, आरोपी मोहसीन खां विदेश भाग गया। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर आक्रोशित लोगों ने मंगलवार दोपहर पड़िहारा पुलिस चौकी का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद मृतका के शव का मंगलवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77