[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोबाईल का अनावश्यक उपयोग छात्राध्यापिकाओं की सफलता में बाधा उत्पन्न करता है… एस एच ओ अशोक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मोबाईल का अनावश्यक उपयोग छात्राध्यापिकाओं की सफलता में बाधा उत्पन्न करता है… एस एच ओ अशोक

S.U.P.W कैम्प के तहत पुलिस थाने का किया दौरा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  सुभाष चन्द्र चौबदार

नवलगढ़ : एस एन गर्ल्स बीएड कॉलेज की छात्राध्यापिकाओं ने SUPW शिविर के तहत पुलिस थाना, नवलगढ़ का दौरा/भ्रमण किया। इस दौरान थाना परिसर में पुलिस प्रशासनिक कार्यप्रणाली सबंधि विचार संगोष्ठी आयाजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक, थानाधिकारी, नवलगढ़ रहे तथा कार्यक्रम अध्यक्ष कॉलेज प्राचार्य डॉ संतोष पिलानियां रही। मुख्य अतिथि द्वारा पुलिस-प्रशासनिक कार्यप्रणाली, महिला सुरक्षा एवं संरक्षण संबंधि कानूनी व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा वर्तमान में मीडिया स्तर पर हो रहे साईबर क्राईम से सदैव सतर्क रहनें के लिए प्रेरित किया।

थानाधिकारी महोदय ने बताया कि मोबाईल का अनावश्यक प्रयोग छात्राध्यापिकाओं की सफलता में बाधा उत्पन्न कर रहा है अतः वे इसका कम से कम उपयोग करें। तत्पश्चात थानाधिकारी, स्टाफ एवं छात्राध्यापिकाओं ने थाना परिसर में दाना-पानी के परिंडे लगाये। हेड कॉन्सटेबल जाकीर हुसैन ने छात्राध्यापिकाओं के जिज्ञासा भरे प्रश्नों के उत्तर दिये साथ ही उन्होंने विभिन्न हेल्पलाईन नम्बरों की जानकारी भी दी।

कॉलेज उपप्राचार्य डॉ. संतोष पिलानियां ने थानाधिकारी महोदय के लिए आभार स्वरूप अपने विचार व्यक्त किये तथा छात्राओं को सदैव सशक्त एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहनें के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी व्याख्याता जगदीश प्रसाद सैनी, सह प्रभारी सुन्दरमल सैनी, डॉ. माया कुमारी सांखला व पूजा सैनी एवं संदीप सैनी ने भी सुरक्षा संबंधित जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77