[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिले में सुचारू रहे बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं : सत्यानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिले में सुचारू रहे बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं : सत्यानी

जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को  दिए निर्देश

चूरू : जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने अधिकारियों से कहा है कि भीषण गर्मी के मौसम में आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए यह सुनिश्चित करें कि बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। जिले में आवश्यक सेवाएंं चुस्त-दुरुस्त रहें, सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें।

जिला कलक्टर सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाओं से जुड़े अधिकारी सतर्क, सजग एवं सक्रिय रहकर काम करें और यह देखें कि सेवाएं किसी भी प्रकार बाधित नहीं हों।

उन्होंने सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा से कहा कि लू एवं तापघात को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों में दवाओं आदि की समुचित उपलब्धता रखें और यह सुनिश्चित करेंं कि स्वास्थ्य केंद्र में जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें। जहां जितने संसाधन हैं, उनका सदुपयोग होना चाहिए और आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ मिलना चाहिए।

जिला कलक्टर ने पीएचईडी एसई आर के राठी से कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में पेयजल सप्लाई को सुचारू रखें और पेयजल आपूर्ति संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित निस्तारण करें। उन्होंने डिस्कॉम एसई वीआई परिहार से बिजली आपूर्ति व्यवस्था तथा आंधी से खंभे आदि उखड़ने के संबंध में फीडबैक लिया और कहा कि इस तरह की संभावित घटनाओं को देखते हुए अपनी टीम को तैयार रखें और अधिकारियों को सतर्क रखें। किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर समस्या का त्वरित समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के लिए अधिकारी प्रोएक्टिव होकर काम करें और किसी प्रकार की समस्या की बात सामने आने पर शीघ्र समाधान के प्रयास करें।

इस मौके पर उन्होंने जिले में आगामी मानसून के दौरान अधिक से अधिक पौधरोपण के निर्देश दिए और कहा कि शिक्षा विभाग, वन विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा जिले में पौधरोपण किया जाना हैं। इसी प्रकार अन्य विभाग और अधिकारी भी ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों से कहा कि वे अवैध अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करें। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मसलों को लेकर अधिकारियों से विचार-विमर्श किया और आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

बैठक में एसीईओ दुर्गा ढाका, सीएमएचओ डॉ मनोज शर्मा, डिस्कॉम एसई वीआई परिहार, पीएचईडी एसई आरके राठी, एडीपीआर कुमार अजय, सीडीईओ जगबीर यादव, एडीपी दिलावर सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (एससी-एसटी सेल) मनफूल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के नगेंद्र सिंह, आयुर्वेद उपनिदेशक डॉ रामकृष्ण शर्मा, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विप्लव न्यौला सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22