[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना : गंदे कचरे को हटाने के लिए चलाई जेसीबी:ग्रामीणों ने की समस्या के समाधान की स्थाई मांग, आंदोलन की दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राजस्थानराज्य

सिंघाना : गंदे कचरे को हटाने के लिए चलाई जेसीबी:ग्रामीणों ने की समस्या के समाधान की स्थाई मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

गंदे कचरे को हटाने के लिए चलाई जेसीबी:ग्रामीणों ने की समस्या के समाधान की स्थाई मांग, आंदोलन की दी चेतावनी

सिंघाना : सिंघाना पंचायत द्वारा ढाणा गांव के मुख्य रास्ते की नदी में डाले जा रहे कचरे का ग्रामीणों के द्वारा विरोध होने के बाद जेसीबी मशीन से हटवाने की कार्रवाई शुरू की है। पंचायत द्वारा लगाई गई जेसीबी मशीन सोमवार को कचरे का निस्तारण करने में लगी हुई है तो ग्रामीणों ने इसे ग्राम पंचायत की लापरवाही बताते हुए स्थाई समाधान करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा लगाई गई जेसीबी मशीन से कचरे को दफनाया जा रहा है जो स्थाई समाधान नहीं है।

आगामी दिनों में यह ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन सकता है। ग्राम पंचायत द्वारा डाले जा रहे कचरे को लेकर सरपंच विजय पांडे व ग्रामीणों के बीच बैठक का आयोजन भी किया गया। जिसमें सरपंच द्वारा पूर्ण रूप से ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि सिंघाना पंचायत की ओर से डाले जा रहे कचरे से ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने बैठक में विरोध जताते हुए कहा कि खुले में डाले जा रहे कचरे का स्थाई समाधान नहीं है। इसके लिए पंचायत को उचित कदम उठाए जाने चाहिए। कचरे के निस्तारण के लिए विशेष प्रबंध होने चाहिए।

बैठक में ग्रामीणों ने सिंघाना ग्राम पंचायत द्वारा डाले जा रहे कचरे को किसी अन्य जगह के लिए कहा तो ग्राम पंचायत सिंघाना ने इसे मानने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बैठक में सहमति नहीं बनने पर ग्रामीणों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और आसपास की ढाणियों के ग्रामीणों के साथ बैठक कर बड़े आंदोलन की तैयारी करने की बात कही है।

सरपंच विजय पांडे ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा ढाणा की नदी में कचरा डाला जा रहा है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है। जिसको लेकर ग्रामीणों को पंचायत में बुलाकर उसके स्थाई समाधान के लिए चर्चा की जा रही है और जल्द ही ग्रामीणों के हित में देखते हुए इसका समाधान करवाया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि यदि पंचायत द्वारा डाले जा रहे कचरे का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो लोगों की ओर से आंदोलन किया जाएगा। साथ किसी को कचरा नहीं डालने नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin