[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला कलेक्टर ने हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला कलेक्टर ने हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

जिला कलेक्टर ने हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

चूरू : महिला अधिकारिता विभाग द्वारा जिला पर्यावरण सुधार समिति के सहयोग से बाल विवाह रोकथाम जागरूकता अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने सबसे पहले हस्ताक्षर कर इस अभियान शुभारंभ किया। अक्षय तृतीया पर संभावित बाल विवाह को रोकने और बाल विवाह जैसी कुरीतियों को लेकर आमजन को जागरूक करने के लिए यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। इस मौके पर जिला कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने कहा कि ना केवल सरकारी विभाग, पुलिस, बल्कि सामाजिक संगठन भी बाल विवाह रोकथाम में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करें।

इस मौके पर एसडीएम विजेंद्रसिंह महला, महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक विप्लव न्यौला, जयप्रकाश, रामेश्वर प्रजापत, योग्यता प्रजापत, जिला पर्यावरण सुधार समिति से किशन वर्मा, भंवरी देवी, चाइल्ड लाइन समन्वयक पन्नेसिंह, पूर्व अल्पसंख्यक अधिकारी असगर जोया आदि मौजूद थे। इधर, जिला पर्यावरण सुधार समिति की भंवरी देवी और किशन वर्मा ने बताया कि बाल विवाह रोकथाम को लेकर उनकी टीमें जन जागरूकता कार्यक्रम कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad