[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीसीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण:डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर जारी किया नोटिस, गांव वालों ने की शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीसीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण:डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर जारी किया नोटिस, गांव वालों ने की शिकायत

बीसीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण:डॉक्टर के अनुपस्थित मिलने पर जारी किया नोटिस, गांव वालों ने की शिकायत

खेतड़ी : खेतड़ी में मौसमी बीमारियों को देखते हुए बुधवार को ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रो का बीसीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान समय पर डॉक्टर के नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया। बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव सरकार की ओर से निर्धारित समय पर तातीजा के राजकीय अस्पताल परिसर में पहुंचे, जहां अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से शिकायत दी गई थी कि अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिलती हैं, जिसके चलते मौसमी बिमारियों का ग्रामीणों को उपचार नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर वह अस्पताल में पंहुचे तो पीएचसी प्रभारी डॉ प्रियंका बिना सूचना के गैरमौजूद पाई गई। जिस पर उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित रहने पर पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इसके बाद उन्होंने वार्ड, दवा वितरण केंद्र, जांच लैब, उपस्तिथि पंजिका सहित आदि का निरीक्षण किया गया। वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आगामी हीट वेव के मरीजों की बढ़ोतरी के अंदेशों को लेकर अलग से वार्ड बनाने, डीडीसी व दवा स्टोर में दवाइयां के स्टॉक पर्याप्त मात्रा में रखने के निर्देश दिए।

बीसीएमओ डॉ यादव ने अस्पताल में एमएनडीवाई व एमएनजेवाई योजनाओं के लाभार्थियों से यथास्थिति पूछी। इसके बाद उन्होंने पीएचसी का भी निरीक्षण कर हीट वेव को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं में बेहतर सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल्द ही दोबारा से अस्पताल का निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान कोई भी कमियां पाई गई तो संबंधित प्रभारी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने मौसमी बिमारियों को देखते हुए अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर श्यामलाल सुंदर, प्रितम शर्मा, कैलाश चंद, नितिन कुमार, सरोज सहित कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet