[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संदिग्ध हालात में महिला की मौत का मामला:बेटी ने सदर थाने में दर्ज कराया हत्या का मामला, एंबुलेंस चालक को चकमा देकर भाग गया था युवक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

संदिग्ध हालात में महिला की मौत का मामला:बेटी ने सदर थाने में दर्ज कराया हत्या का मामला, एंबुलेंस चालक को चकमा देकर भाग गया था युवक

संदिग्ध हालात में महिला की मौत का मामला:बेटी ने सदर थाने में दर्ज कराया हत्या का मामला, एंबुलेंस चालक को चकमा देकर भाग गया था युवक

नीमकाथाना : चिड़ावा के अस्पताल में मंगलवार शाम गुवार की ढाणी गणेश्वर नीमकाथाना निवासी महिला के शव का मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया। सिर में लगी चोट से महिला सुमन (42) पत्नी शंकरलाल सैनी की मौत होने की बात सामने आई है। सुमन की बेटी रेखा ने नीमकाथाना के सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

सोमवार को पिलानी थाना क्षेत्र में ब्राह्मणों की ढाणी के पास महिला संदिग्धावस्था में मृत मिली थी। उसके साथ गांव भूदोली निवासी रहीश निजी एम्बुलेंस के चालक को चकमा देकर भाग गया। घटना स्थल के नजदीकी लोगों से पूछताछ के बाद पिलानी पुलिस रहीश की दूसरी बीवी असाना के पास नरहड़ पहुंची और मृतका की जानकारी लेकर उसके परिजनों को सूचित किया। सुमन की 22 वर्षीय बेटी रेखा ने अपनी मां के शव की शिनाख्त की। रेखा ने भूदोली के रहीश पर सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मामला चिड़ावा का है। आरोपी युवक भूदोली का है और मृतका महिला गणेश्वर की है। महिला की बेटी रेखा ने अपनी माँ सुमन देवी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet