किसान सभा ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
किसान सभा ने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा
सीकर : अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने सरसों की उपज को पूरी खरीद समर्थन मूल्य पर करने की मांग की। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए पोर्टल चालू किया जाए। रबी फसल 2023 के फसल खराबे का आदान-अनुदान आपदा राहत का मुआवजा आधे किसानों को ही मिला है। मुआवजा राशि सभी किसानों को शीघ्र दी जाए।
ज्ञापन में बताया कि खरीफ सीजन 2023 का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बीमा क्लेम किसानों के खातों में डाला जाए। कृषि व बागवानी विभाग की योजनाओं का अनुदान किसानों के खातों में डाला जाए। गर्मियों में पेयजल की किल्लत है सभी गांवों में पेयजल की व्यवस्था की जाए। जिले में 765 केवीए लाइन जहां से गुजर रही है, वहां पर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। प्रतिनिधि मंडल में सागर खाचरिया, रूढ़सिंह, मोहन सिंह, बीएस मिल बेगाराम, महावीर जांगू , कमला चौधरी, सुभाष जाखड़, अशोक ढाका सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038673


