[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जुलाई में प्रतियोगिता:इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग में सीकर की अर्चना कजाकिस्तान में देश के लिए खेलेंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जुलाई में प्रतियोगिता:इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग में सीकर की अर्चना कजाकिस्तान में देश के लिए खेलेंगी

जुलाई में प्रतियोगिता:इंटरनेशनल पावर लिफ्टिंग में सीकर की अर्चना कजाकिस्तान में देश के लिए खेलेंगी

सीकर : निरंतर संघर्ष व मेहनत से सफलता हासिल करने वाली सीकर की बेटी अर्चना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। रायपुरा रानोली निवासी अर्चना कजाकिस्तान में होने वाली 11वीं इंटर नेशनल वूमेन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। अर्चना के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके पास प्रैक्टिस के लिए पावर लिफ्टिंग के संसाधन जुटाने के पैसे नहीं थे।

अर्चना की मेहनत और जज्बा देख भामाशाह के सहयोग से अमेरिका से प्रैक्टिस के लिए सामान मंगवा कर दिया और अर्चना ने अपनी मेहनत से स्टेट व नेशनल लेवल पर मेडल जीत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। 11वीं इंटरनेशनल वूमेन पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता कजाकिस्तान में जुलाई में होगी। अर्चना 80 किलो भारवर्ग में सीनियर महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल अगलोई (खंडेला) के प्राचार्य कैलाशराम रैगर ने बताया कि अर्चना के पिता बंशीधर पहाड़ियों में पत्थर खोद मजदूरी करते हैं। उनके अलावा घर में कोई कमाने वाला नहीं है। सोशल मीडिया से अर्चना के बारे में पता लगा तो उसके घर पहुंचा। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने पर स्कूल से जुड़े श्रीश्याम सेवा कुंज ट्रस्ट, मुंबई व श्याम सरोवर परिवार को अर्चना के बारे में बताया। इन्होंने अर्चना के लिए अमेरिका से एक लाख रुपए खर्च कर पावर लिफ्टिंग का सामान मंगवाया। इसके बाद कड़ी मेहनत कर अर्चना ने ये मुकाम पाया। अर्चना ने बताया कि वह पावर लिफ्टिंग की नेशनल व स्टेट लेवल पर होने वाली प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। फिलहाल राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमकॉम कर रही है। 2017 में पावर लिफ्टिंग व स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू किया। अर्चना ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वेट लिफ्टिंग में एक गोल्ड, चार सिल्वर व दो कांस्य सहित कुल 7 पदक जीते हैं। वहीं पावर लिफ्टिंग में एक गोल्ड मेडल, चार सिल्वर व पांच ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में चार गोल्ड मेडल और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में ही नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77